जयपुर एयरपोर्ट : दुबई की फ्लाइट 17 घंटे लेट, यात्री हुए परेशान

यात्रियों को देरी की जानकारी दी गई

जयपुर एयरपोर्ट : दुबई की फ्लाइट 17 घंटे लेट, यात्री हुए परेशान
जयपुर एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट मंगलवार शाम 5:55 बजे के निर्धारित समय के बजाय करीब 17 घंटे की देरी से बुधवार सुबह 10:50 बजे रवाना। दुबई से आने वाली इनकमिंग फ्लाइट जयपुर नहीं पहुंचने के कारण उड़ान प्रभावित। यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट का शेड्यूल एक बार फिर बिगड़ गया। मंगलवार शाम 5:55 बजे जयपुर से रवाना होने वाली फ्लाइट करीब 17 घंटे की देरी से बुधवार सुबह रवाना हुई। फ्लाइट के लगातार लेट होने से यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम निर्धारित समय पर फ्लाइट के रवाना नहीं होने के बाद यात्रियों को देरी की जानकारी दी गई। बताया गया कि दुबई से आने वाली इनकमिंग फ्लाइट के जयपुर नहीं पहुंचने के कारण जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट भी प्रभावित हुई। इसके चलते यात्री मंगलवार शाम से ही एयरपोर्ट पर परेशान होते रहे।

लंबे इंतजार के बाद बुधवार सुबह करीब 10:50 बजे फ्लाइट को जयपुर से दुबई के लिए रवाना किया गया। यात्रियों ने एयरलाइन से लगातार हो रही देरी को लेकर नाराजगी जताई। दुबई रूट पर फ्लाइट का शेड्यूल बिगड़ने का यह सिलसिला लगातार जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

Amit Shah टिप्पणी मानहानि केस में Rahul Gandhi को राहत नहीं, सुलतानपुर कोर्ट में सुनवाई 21 सितंबर तक टली Amit Shah टिप्पणी मानहानि केस में Rahul Gandhi को राहत नहीं, सुलतानपुर कोर्ट में सुनवाई 21 सितंबर तक टली
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ सुलतानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट...
जयपुर में 18-19 सितंबर को जुटेंगे देशभर के स्वास्थ्य क्षेत्र के दिग्गज, चौथे AHPI नेशनल लीडरशिप समिट में गुणवत्ता
ईवीएम नहीं खुली तो फिर से पड़े वोट, चार वार्डों में 3 बजे तक 57 प्रतिशत से ज्यादा मतदान
यूपीआई शुल्क लगाने से बढ़ेगी वस्तुओं की लागत : दुकानदार बढ़ी हुई लागत की ग्राहकों से करेगा भरपाई, सुप्रिया ने कहा- जनविरोधी फैसला वापस ले सरकार
100 में से 16 पार्षद मात्र साक्षर, 46 फीसदी ही 12वीं तक शिक्षित
भारतीय नौसेना की यूनिट से पाकिस्तानी पोत की टक्कर पर भारत सख्त, प्रभारी राजनयिक तलब
इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : चांदी और सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव