जयपुर एयरपोर्ट : स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट देरी से रवाना, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

17 घंटे 30 मिनट की देरी से उड़ान भरने की संभावना

जयपुर एयरपोर्ट : स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट देरी से रवाना, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
जयपुर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइटों में भारी देरी से यात्री परेशान। बुधवार शाम 5:55 बजे की उड़ान अब गुरुवार सुबह 11:25 बजे रवाना होने की संभावना, करीब 17 घंटे 30 मिनट की देरी। गुरुवार शाम की फ्लाइट शुक्रवार तड़के 4:25 बजे उड़ सकती है।

जयपुर। जयपुर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइटों की लेटलतीफी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार शाम 5:55 बजे रवाना होने वाली दुबई फ्लाइट तय समय पर उड़ान नहीं भर सकी। बुधवार दोपहर बाद से एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे यात्रियों को अब बताया जा रहा है कि यह फ्लाइट गुरुवार सुबह 11:25 बजे दुबई के लिए रवाना हो सकेगी। यानी करीब 17 घंटे 30 मिनट की देरी से उड़ान भरने की संभावना है।

मुसीबत यहीं खत्म नहीं हुई। गुरुवार शाम 5:55 बजे निर्धारित दुबई फ्लाइट भी अब घंटों लेट हो गई है। बताया जा रहा है कि यह फ्लाइट शुक्रवार तड़के 4:25 बजे रवाना हो सकेगी। यानी करीब 10 घंटे 30 मिनट की देरी। लगातार दूसरे दिन फ्लाइटों के बिगड़े शेड्यूल से यात्रियों में भारी नाराजगी है। एयरपोर्ट पर यात्री उड़ान के इंतजार में परेशान होते रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर