जयपुर एयरपोर्ट : 20 घंटे देरी से जाएगी दुबई की फ्लाइट, यात्री परेशान

सुबह 9:55 बजे उड़ान का समय दिया गया था

जयपुर एयरपोर्ट : 20 घंटे देरी से जाएगी दुबई की फ्लाइट, यात्री परेशान
जयपुर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट लगातार देरी के कारण यात्रियों के लिए परेशानी बनी हुई। सोमवार शाम 5:55 बजे प्रस्तावित उड़ान अब करीब 20 घंटे देरी से मंगलवार दोपहर 1:55 बजे रवाना होने की संभावना।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट लगातार देरी से यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सोमवार शाम 5:55 बजे जयपुर से दुबई के लिए रवाना होने वाली फ्लाइट तय समय पर उड़ान नहीं भर सकी। फ्लाइट में देरी का सिलसिला इतना बढ़ गया कि अब यह करीब 20 घंटे देरी से रवाना होगी।

एयरलाइन की ओर से पहले यात्रियों को मंगलवार सुबह 9:55 बजे उड़ान का समय दिया गया था। हालांकि, इस समय पर भी फ्लाइट रवाना नहीं हो सकी। इसके बाद यात्रियों को करीब चार घंटे और इंतजार करने की सूचना दी गई। अब फ्लाइट के मंगलवार दोपहर 1:55 बजे तक दुबई के लिए रवाना होने की संभावना जताई जा रही है।

लगातार हो रही देरी से यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से स्पाइसजेट की जयपुर-दुबई फ्लाइट के समय में लगातार बदलाव और घंटों की देरी देखने को मिल रही है। इससे यात्रियों में नाराजगी बढ़ रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में कल सीएम का मेगा रोड शो, 149 प्रत्याशी रहेंगे साथ जयपुर में कल सीएम का मेगा रोड शो, 149 प्रत्याशी रहेंगे साथ
निकाय चुनाव के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भाजपा के समर्थन में मेगा रोड शो करेंगे। रोड शो सांगानेरी गेट स्थित...
पदमपुरा जैन मंदिर में जैन सोशल ग्रुप ग्लोरी का धार्मिक कार्यक्रम, भजनों पर झूमे करीब 100 सदस्य और अतिथि
दिल्ली: सचिन पायलट ने की राहुल और प्रियंका से मुलाकात, पंजाब प्रभारी नियुक्त होने के बाद पहली मुलाकात
बिहार में बाढ़ की आशंका ! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट मोड़ में
दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड तेजी : चांदी और शुद्ध सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  
जयपुर एयरपोर्ट : 20 घंटे देरी से जाएगी दुबई की फ्लाइट, यात्री परेशान
चाकूबाजी में घायल पर्यटक गाइड की इलाज के दौरान मौत, आर्थिक सहायता समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन; एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखा शव