जयपुर एयरपोर्ट : पहले प्रयास में लैंडिंग फेल, पायलट ने फिर भरी उड़ान

फ्लाइट दोपहर 12:50 बजे जयपुर पहुंचने वाली थी

जयपुर एयरपोर्ट : पहले प्रयास में लैंडिंग फेल, पायलट ने फिर भरी उड़ान
जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर इंडिगो की उदयपुर-जयपुर फ्लाइट ने लैंडिंग के दौरान टचडाउन के बाद दोबारा उड़ान भरी। पायलट ने करीब 20 मिनट बाद दोपहर 1:02 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग। प्रारंभिक तौर पर अनस्टेबल अप्रोच या रनवे पर संभावित ऑब्स्टेकल के कारण लैंडिंग एबॉर्ट किए जाने की बात सामने आई।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर इंडिगो की उदयपुर से जयपुर आ रही फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान पायलट ने विमान को दोबारा हवा में उड़ा दिया। फ्लाइट दोपहर 12:50 बजे जयपुर पहुंचने वाली थी। लैंडिंग से कुछ मिनट पहले 12:42 बजे पायलट ने रनवे पर उतरने के लिए अप्रोच किया। विमान रनवे को टच डाउन करते हुए अचानक दोबारा टेक ऑफ कर गया। इसके बाद, विमान ने करीब 20 मिनट तक अतिरिक्त राउंड लगाया।

दोपहर 1:02 बजे विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग हुई। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि अनस्टेबल अप्रोच या रनवे पर किसी तरह के ऑब्स्टेकल के कारण पायलट ने लैंडिंग को एबॉर्ट कर दोबारा उड़ान भरने का निर्णय लिया। घटना के बाद यात्रियों में कुछ देर के लिए असमंजस की स्थिति रही, हालांकि विमान सुरक्षित उतर गया।

 

Read More सुबह-सुबह लोकतंत्र का उत्सव : मतदान केंद्रों पर उमड़ी भीड़, 10 बजे तक 31.30 प्रतिशत मतदान

 

Post Comment

Comment List

Latest News

सूरज से बिजली बन रही : सुरक्षा में चूक पड़ी तो पड़ सकती भारी, जयपुर में विशेषज्ञों ने सौर प्रतिष्ठानों की विद्युत सुरक्षा पर किया मंथन सूरज से बिजली बन रही : सुरक्षा में चूक पड़ी तो पड़ सकती भारी, जयपुर में विशेषज्ञों ने सौर प्रतिष्ठानों की विद्युत सुरक्षा पर किया मंथन
नेशनल फेडरेशन ऑफ इंजीनियर्स की ओर से ‘सौर ऊर्जा प्रतिष्ठानों में विद्युत सुरक्षा’ विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित। विशेषज्ञों...
ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने दिल्ली आएंगे शी चिनफिंग, सात साल बाद होगा चीनी राष्ट्रपति का भारत दौरा
निकाय चुनाव का दूसरा चरण शुक्रवार को : 147 निकायों के 4,774 वार्डों में 18,266 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे 87.60 लाख मतदाता
ममता बनर्जी की श्रीरामपुर सभा को हाई कोर्ट की हरी झंडी, जुलूस निकालने पर रोक, दो घंटे चलेगा राजनीतिक कार्यक्रम
पाकिस्तान में 2027 में पुतिन के दौरे की उम्मीद, एससीओ शिखर सम्मेलन से पहले इस्लामाबाद आ सकते हैं रूसी राष्ट्रपति
नाबालिग को धमकाने के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, यूपी-दिल्ली पुलिस से मांगा कार्रवाई और सुरक्षा का पूरा ब्योरा
जयपुर एयरपोर्ट : पहले प्रयास में लैंडिंग फेल, पायलट ने फिर भरी उड़ान