जयपुर एयरपोर्ट : लखनऊ और सूरत की फ्लाइट अब रोजाना, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

फ्लाइट्स सप्ताह में केवल चार दिन संचालित हो रही थीं

जयपुर एयरपोर्ट : लखनऊ और सूरत की फ्लाइट अब रोजाना, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
जयपुर एयरपोर्ट से लखनऊ और सूरत के लिए हवाई कनेक्टिविटी बेहतर हुई। इंडिगो ने दोनों शहरों के लिए उड़ानों का संचालन सप्ताह में चार दिन से बढ़ाकर रोजाना कर दिया। जयपुर से लखनऊ की फ्लाइट दोपहर 2 बजे और सूरत की फ्लाइट 2:05 बजे रवाना।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से लखनऊ और सूरत के लिए हवाई कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। इंडिगो एयरलाइंस ने दोनों शहरों के लिए संचालित होने वाली फ्लाइट्स को अब रोजाना कर दिया है। इससे इन दोनों शहरों के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। पहले ये फ्लाइट्स सप्ताह में केवल चार दिन संचालित हो रही थीं।

जानकारी के अनुसार, जयपुर से लखनऊ के लिए इंडिगो की फ्लाइट दोपहर 2 बजे रवाना होती है। वहीं, सूरत के लिए फ्लाइट दोपहर 2:05 बजे जयपुर से उड़ान भरती है। पहले सप्ताह में चार दिन उपलब्ध रहने के कारण यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना फ्लाइट के शेड्यूल के अनुसार बनानी पड़ती थी। अब दोनों फ्लाइट्स के रोजाना संचालन से यात्रियों को हर दिन हवाई सफर का विकल्प मिलेगा। इससे व्यापारिक और अन्य जरूरी कामों से यात्रा करने वाले लोगों को भी सुविधा होगी। दोनों शहरों के यात्रियों को अब सप्ताह के सभी दिनों में हवाई सेवा उपलब्ध रहेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

फोटो प्रदर्शनी में दिखे कैमरे की नजर से आदिवासी जीवन के रंग, कला प्रेमियों को लुभा रही प्रदर्शनी फोटो प्रदर्शनी में दिखे कैमरे की नजर से आदिवासी जीवन के रंग, कला प्रेमियों को लुभा रही प्रदर्शनी
75 वर्षीय गांधीवादी कलाकार दुर्गेश उपाध्याय की छायाचित्र प्रदर्शनी जेएलएन मार्ग स्थित कलानेरी आर्ट गैलरी में आयोजित। चार दशक तक...
वाराणसी में भीषण सड़क हादसा: 4 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, 3 अन्य घायल
मुख्यमंत्री ने राजराजेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना, कन्या पूजन कर मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद 
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपी कोटा में गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं तार
RAS से IAS में पदोन्नत अधिकारियों से 21 अक्टूबर को मिलेंगे मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अनुभवों और दायित्वों पर होगा विचार-विमर्श
12000 फीट ऊपर उड़ रहा था विमान, अचानक खुला दरवाजा और फिर...जानें पूरा मामला
जेलेंस्की युद्ध रोकने पर दें ध्यान, अमेरिका ने नहीं रोकी कोई खुफिया मदद: मार्को रुबियो