जयपुर एयरपोर्ट : पहले प्रयास में नहीं हो सकी विमान की लैंडिंग, पायलट ने लिया गो-अराउंड

विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित

जयपुर एयरपोर्ट : पहले प्रयास में नहीं हो सकी विमान की लैंडिंग, पायलट ने लिया गो-अराउंड
जयपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार दोपहर हैदराबाद से आ रही इंडिगो की फ्लाइट ने पहले प्रयास में लैंडिंग नहीं की। संभावित अनस्टेबल अप्रोच के चलते पायलट ने गो-अराउंड लेकर विमान को दोबारा हवा में उठाया। विमान करीब 20 मिनट तक एयरपोर्ट के आसपास चक्कर लगाता रहा।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार दोपहर हैदराबाद से आ रही इंडिगो की फ्लाइट की पहले प्रयास में लैंडिंग नहीं हो सकी। लैंडिंग के दौरान पायलट ने गो-अराउंड लेते हुए विमान को दोबारा हवा में उठा लिया। जानकारी के अनुसार, हैदराबाद से जयपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट दोपहर करीब 1:32 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए अप्रोच कर रही थी। रनवे पर टचडाउन के दौरान पायलट ने अचानक गो-अराउंड लिया और विमान को दोबारा उड़ान भराई।

इसके बाद, विमान ने एयरपोर्ट के आसपास करीब 20 मिनट तक चक्कर लगाया। बताया जा रहा है कि संभावित अनस्टेबल अप्रोच के चलते पायलट ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गो-अराउंड लेने का निर्णय किया। इसके बाद विमान ने दोबारा लैंडिंग के लिए अप्रोच किया और दोपहर करीब 1:52 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कर गया। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य निर्वाचन आयोग की फर्जी आईडी बनाई, पुलिस में मामला दर्ज राज्य निर्वाचन आयोग की फर्जी आईडी बनाई, पुलिस में मामला दर्ज
राजेश्चवर सिंह की किसी अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी फेसबुक आईडी बना ली। जानकारी मिलने पर आयुक्त ने सोशल मीडिया के...
पंचायतीराज संस्थाओं का लॉटरी कार्यक्रम स्थगित, नई तारीख होगी तय
सबवे का निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द
केन्द्र सरकार ने खोला 2 हजार पार यूपीआई पर शुल्क का रास्ता : कांग्रेस ने सरकार को घेरा, राहुल गांधी बोले- जनता की जेब पर पड़ेगा बोझ
डीएफसी ने बनाया 927 ट्रेनों के इंटरचेंज का रिकॉर्ड, किशनगढ़ बालावास पॉइंट पर भी एक दिन में सर्वाधिक 59 ट्रेनों का इंटरचेंज
इंटीग्रल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न, वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक को 17.84 लाख रुपए का शुद्ध लाभ
जयपुर एयरपोर्ट : पहले प्रयास में नहीं हो सकी विमान की लैंडिंग, पायलट ने लिया गो-अराउंड