जयपुर एयरपोर्ट : शारजाह जाने वाली फ्लाइट करीब 2 घंटे लेट, यात्रियों को हुई परेशानी

कई यात्री निर्धारित समय के अनुसार एयरपोर्ट पहुंच गए थे

जयपुर एयरपोर्ट : शारजाह जाने वाली फ्लाइट करीब 2 घंटे लेट, यात्रियों को हुई परेशानी
जयपुर एयरपोर्ट से शारजाह जाने वाली एयर अरबिया की फ्लाइट करीब दो घंटे देरी से रवाना। निर्धारित समय पर उड़ान नहीं भरने से यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से शारजाह जाने वाली एयर अरबिया की फ्लाइट सोमवार को करीब दो घंटे देरी से रवाना हुई। फ्लाइट के निर्धारित समय पर उड़ान नहीं भर पाने के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, जयपुर से एयर अरबिया की शारजाह फ्लाइट सुबह 4:50 बजे रवाना होती है, लेकिन शारजाह से जयपुर आने वाली एयर अरबिया की फ्लाइट निर्धारित समय पर नहीं पहुंच सकी। इसके चलते जयपुर से शारजाह जाने वाली फ्लाइट का डिपार्चर भी प्रभावित हुआ।

फ्लाइट के करीब दो घंटे लेट होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री निर्धारित समय के अनुसार एयरपोर्ट पहुंच गए थे, लेकिन फ्लाइट के देरी से रवाना होने के कारण उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। यात्रियों ने फ्लाइट के देरी से संचालन को लेकर नाराजगी भी जताई। हालांकि, एयरलाइन की ओर से देरी का कारण शारजाह से आने वाली फ्लाइट का विलंबित होना बताया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया