जयपुर सर्राफा बाजार : सोने-चांदी में जोरदार फिसलन, जानें क्या है भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुनाफावसूली का दबाव

जयपुर सर्राफा बाजार : सोने-चांदी में जोरदार फिसलन, जानें क्या है भाव

जयपुर सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों में तेज गिरावट देखी गई। चांदी 19,500 रुपये की भारी कटौती के साथ 2,11,500 रुपये प्रति किलो पर आ गई, जबकि शुद्ध सोना 9,500 रुपये लुढ़ककर 1,38,500 रुपये प्रति दस ग्राम।

जयपुर । जयपुर सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना और चांदी दोनों में तेज गिरावट देखी गई। चांदी 19,500 रुपये की भारी कटौती के साथ 2,11,500 रुपये प्रति किलो पर आ गई, जबकि शुद्ध सोना 9,500 रुपये लुढ़ककर 1,38,500 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। जेवराती सोना भी 9,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,29,500 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। भाव इस प्रकार रहे: 18 कैरेट सोना: 1,08,100 रुपये प्रति दस ग्राम 14 कैरेट सोना: 86,000 रुपये प्रति दस ग्राम बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इस गिरावट की मुख्य वजह वैश्विक स्तर पर अमेरिकी डॉलर की मजबूती, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच फेडरल रिजर्व से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों का कमजोर पड़ना और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुनाफावसूली का दबाव रहा।

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बावजूद, निवेशक अब सुरक्षित निवेश से इक्विटी बाजारों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा है। यह सुधार अल्पकालिक हो सकता है, लेकिन फिलहाल बाजार में सतर्कता बरती जा रही है। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे किसी भी बड़े सौदे से पहले बाजार के रुझान पर नजर रखें।

Post Comment

Comment List

Latest News

रूसी उप विदेश मंत्री का बड़ा बयान, बोले-ईरान के साथ निरंतर संपर्क में है देश, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी से प्रतिक्रिया की मांग की रूसी उप विदेश मंत्री का बड़ा बयान, बोले-ईरान के साथ निरंतर संपर्क में है देश, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी से प्रतिक्रिया की मांग की
रूस के उप विदेश मंत्री आंद्रेई रुदेन्को ने कहा है कि मॉस्को ईरान के साथ निरंतर संपर्क में है। उन्होंने...
राज्यसभा में उठा पैक्स सिलिका में शामिल होने से भारत के डेटा की निजता प्रभावित होने का मामला, दिग्विजय सिंह ने जताई नागरिकों की निजता के उल्लंघन की आशंका
गर्मी में पेयजल संकट से निपटने की तैयारी, 105 करोड़ से अधिक राशि स्वीकृत
थाने में पत्नी ने पति को जड़ा थप्पड़ : बहन संग की मारपीट, तीन तलाक केस में फंसाने की दी धमकी
कोरोना काल की तरह धैर्य के साथ करना होगा पश्चिम एशिया संकट का मुकाबला: बिजली-पेट्रोलियम समेत कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा, साढ़े तीन घंटे चली पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग
प्रदेश सरकार ने दी राहत : वन गार्डों को मिली 11 बाइक, अब क्षेत्र की गस्त होगी आसान
वित्तमंत्री सीतारमण ने कहा, संकटग्रस्त आवास परियोजनाओं को शर्त पूरा होने पर ही मिलेगी मदद