उत्तर पश्चिम रेलवे के स्टेशनों की आय में बढ़ोतरी, जयपुर जंक्शन सबसे आगे

स्टेशनों की आय में लगातार इजाफा हो रहा

उत्तर पश्चिम रेलवे के स्टेशनों की आय में बढ़ोतरी, जयपुर जंक्शन सबसे आगे
उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रमुख स्टेशनों में जयपुर जंक्शन आय के मामले में शीर्ष पर। 1 जून 2025 से 31 मई 2026 तक जयपुर जंक्शन ने 921.82 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड आय अर्जित। रींगस 95.30 करोड़, रेवाड़ी 66.52 करोड़ और अलवर 57.25 करोड़ रुपए के साथ आगे। गांधीनगर ने 42.20 करोड़ रुपए कमाए।

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रमुख स्टेशनों की आय में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 1 जून 2025 से 31 मई 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, जयपुर जंक्शन आय के मामले में सबसे आगे रहा है। इस अवधि में जयपुर जंक्शन ने 921.82 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड आय अर्जित की है। आंकड़ों के अनुसार, रींगस जंक्शन 95.30 करोड़ रुपये की आय के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, रेवाड़ी जंक्शन ने 66.52 करोड़ रुपये और अलवर जंक्शन ने 57.25 करोड़ रुपये की आय दर्ज की। राजधानी जयपुर के गांधीनगर रेलवे स्टेशन ने 42.20 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके अलावा, सीकर और बांदीकुई जंक्शन की आय भी 35 करोड़ रुपये से अधिक रही, जो इन स्टेशनों पर बढ़ती यात्री संख्या और बेहतर रेल सेवाओं को दर्शाती है।

जयपुर शहर के प्रमुख स्टेशनों में दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन ने 28.22 करोड़ रुपये की आय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि यात्री सुविधाओं के विस्तार, ट्रेनों की संख्या में वृद्धि और बेहतर प्रबंधन के कारण स्टेशनों की आय में लगातार इजाफा हो रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर