एकतरफा यातायात का विरोध, जयपुर व्यापार महासंघ ने ट्रैफिक डीसीपी को सौंपा मांग पत्र  

ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा

एकतरफा यातायात का विरोध, जयपुर व्यापार महासंघ ने ट्रैफिक डीसीपी को सौंपा मांग पत्र  

वन-वे यातायात व्यवस्था के खिलाफ व्यापारियों ने विरोध तेज कर दिया। जयपुर व्यापार महासंघ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी योगेश गोयल से मिलकर व्यवस्था वापस लेने की मांग की। व्यापारियों ने कहा इससे ग्राहक घटे और जाम बढ़ा। पुलिस ने आश्वासन दिया कि सुधारात्मक कार्रवाई पर विचार होगा। जनहित में समाधान जल्द संभव होगा।

जयपुर। बापू बाजार में एकतरफा यातायात (वन-वे) व्यवस्था लागू करने के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। जयपुर व्यापार महासंघ के बैनर तले व्यापारियों ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल और महामंत्री सुरेश सैनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने ट्रैफिक डीसीपी योगेश गोयल से मुलाकात की। व्यापारियों ने उन्हें एक मांग पत्र सौंपकर इस अव्यवहारिक व्यवस्था को तुरंत वापस लेने की मांग की।

व्यापार ठप होने की आशंका

महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने कहा कि बापू बाजार जयपुर का एक प्रमुख और ऐतिहासिक व्यापारिक केंद्र है। यहां बिना व्यापारियों को विश्वास में लिए एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू कर दी गई है। इस फैसले से बाजार में आने वाले ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यदि यह व्यवस्था जारी रही, तो बाजार का व्यापार पूरी तरह ठप हो जाएगा। सुझाव मानकर व्यवस्था बदलने की मांगमहामंत्री सुरेश सैनी ने ट्रैफिक डीसीपी को बताया कि वन-वे करने से ट्रैफिक की समस्या सुधरने के बजाय जाम की स्थिति और गंभीर हो गई है। व्यापारियों ने मांग पत्र में वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग व्यवस्था को सुधारने के रचनात्मक सुझाव भी दिए हैं। व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन को कोई भी नया नियम लागू करने से पहले स्थानीय व्यापार मंडलों से संवाद करना चाहिए।

Read More सूर्यदेव ले रहे अग्निपरीक्षा : गर्मी से राहत नहीं, तापमान 45.1 डिग्री के साथ सबसे गर्म

डीसीपी ने दिया उचित कार्रवाई का भरोसा

Read More विकसित भारत निर्माण के सारथी बनें युवा, शेखावत ने कहा- युवाओं की सफलता के पीछे परिवारों का संघर्ष और इच्छाओं का त्याग

ट्रैफिक डीसीपी योगेश गोयल ने महासंघ के पदाधिकारियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि पुलिस यातायात को सुगम बनाना चाहती है।

Read More तपती धूप में सुकून का अहसास : हवामहल में पर्यटकों के लिए विशेष इंतजाम, स्मारक परिसर में करवाया जा रहा पानी का छिड़काव

Tags: traffic

Post Comment

Comment List

Latest News

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार से की मांग, कहा- मंहगाई के दौर में वेट कम कर जनता को राहत दे सरकार नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार से की मांग, कहा- मंहगाई के दौर में वेट कम कर जनता को राहत दे सरकार
जूली ने राज्य सरकार से मांग की है कि पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को देखते हुए राज्य सरकार वेट...
शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी के घर गूंजी किलकारी : एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों को दिया जन्म, टीवी जगत में खुशी की लहर
राजस्थान में होटल-रेस्टोरेंट समेत कई कारोबारों की लाइसेंस फीस बढ़ी
भारत-अमेरिका ने महत्वपूर्ण खनिजों के खनन समझौते पर किए हस्ताक्षर, दुर्लभ मृदा तत्वों की पूरी आपूर्ति शृंखला में सहयोग को मजबूत करना समझौते का उद्देश्य
मोईकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में गहरी दरारों ने बढ़ाई चिंता, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
असर खबर का... सड़क सीमा में निकाले सभी दरवाजे किए बंद
क्या कांग्रेस के हाथों से फिसल रहा कर्नाटक? दोनों पक्षों के दावे राजनीतिक रूप से उचित; सिर्फ नेतृत्व नहीं, नियंत्रण भी