जल जीवन मिशन घोटाला: पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल को दो दिन की पुलिस रिमांड़ पर, विशेष अदालत में होंगे पेश
जल जीवन मिशन घोटाला: सुबोध अग्रवाल का रिमांड 2 दिन बढ़ा
जयपुर की विशेष अदालत ने ₹960 करोड़ के जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल की रिमांड 2 दिन और बढ़ा दी है। भगोड़ा घोषित होने के बाद गिरफ्तार हुए अग्रवाल से एसीबी अब भ्रष्टाचार के गहरे राज उगलवाएगी। जांच एजेंसी ने पूछताछ के लिए और समय की मांग की थी।
जयपुर। एसीबी मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने जल जीवन मिशन में हुए करीब 960 करोड रुपए के घोटाले से जुडे मामले में पूर्व आईएएस और तत्कालीन अतिरिक्त जलदाय सचिव सुबोध अग्रवाल का रिमांड 2 दिन के लिए बढ़ा दिया है।
एसीबी की ओर से रिमांड पूरा होने के बाद सुबोध अग्रवाल को विशेष अदालत में पेश किया गया। इस दौरान एसीबी ने रिमांड अवधि 3 दिन बढ़ाने की गुहार की। हाल ही में, अदालत की ओर से आरोपी सुबोध अग्रवाल को भगोड़ा घोषित करने के बाद एसीबी ने उसे गिरफ्तार किया था।
Related Posts
Post Comment
Latest News
13 Apr 2026 14:53:00
विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में जूली ने सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। अपने...

Comment List