जेडीए की कार्रवाई : सात बीघा भूमि पर बसाई जा रही 2 अवैध कॉलोनियां ध्वस्त, अतिक्रमण कर लगाए गई थडियां और तम्बू को हटाया
अस्थाई अतिक्रमणों पर निगम ने की कार्रवाई
जेडीए ने सख्ती दिखाते हुए कूकस और बिलोची में करीब 7 बीघा जमीन पर बस रही दो अवैध कॉलोनियां ध्वस्त कर दीं। टोंक रोड सहित कई इलाकों से अतिक्रमण हटाकर सड़कें साफ करवाई गईं। निगम ने कार्रवाई में सामान जब्त कर जुर्माना भी वसूला, जबकि आमेर में 250 साल पुराना लोकनाट्य गोपीचंद भर्तृहरि मंचन आकर्षण बना।
जयपुर। जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने निजी खातेदारी की करीब सात बीघा कृषि भूमि पर बसाई जा रही दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया। उप महानिरीक्षक पुलिस आनंद शर्मा ने बताया कि जोन 13 स्थित दिल्ली रोड कूकस के पास ग्राम सिंगवाना में करीब चार बीघा एवं अजमेर दिल्ली बाइपास रोड कालीघाटी के पास ग्राम बिलोची में करीब तीन बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति अनुमोदन के एवं अवैध रूप से बन रही दो कॉलोनियों को ध्वस्त किया। इसी प्रकार जोन 9 स्थित टोंक रोड इण्डिया गेट व इसके आस-पास रोड सीमा पर अस्थाई अतिक्रमण कर लगाए गई थडियां, ठेलें, बांस तम्बू, इत्यादि लगाकर किए गए अतिक्रमणों को हटवाकर रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया।
अस्थाई अतिक्रमणों पर निगम ने की कार्रवाई
आमेर स्थित अंबिकेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में पारंपरिक लोकनाट्य तमाशा गोपीचंद भर्तृहरि का सफल मंचन संपन्न हुआ। तमाशा साधक दिलीप भट्ट ने स्व. बंशीधर भट्ट रचित प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजकों के अनुसार 250 वर्ष पुरानी यह परंपरा आज भी जीवंत है और हर वर्ष चैत्र अमावस्या पर आयोजित की जाती है। मंचन में दिलीप भट्ट, गोपेश भट्ट, ईश्वर दत्त माथुर सहित अन्य कलाकारों ने अपने टैलेंट से उपस्थित लोगों का दिल जीता। निगम की सतर्कता शाखा ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान तीन कैंटर सामान जब्त करने के साथ ही 41 हजार रुपए कैरिंग चार्ज वसूल किया गया। उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि निगम क्षेत्राधिकार में पटेल मार्ग मध्यम मार्ग, मांग्यावास मानसरोवर, मैट्रो स्टेशन, निर्माण नगर, ईमली फाटक, बरकत नगर, किसान मार्ग आदर्श बाजार, डब्लूटीपी के पीछे एवं राजस्थान हॉस्पिटल से अस्थाई अतिक्रमणों को हटाकर यातायात सुचारू करवाया।

Comment List