जेडीए का बदलेगा अंदाज : बेहतर होगा कामकाज, 7.32 करोड़ से होगा नागरिक सेवा केन्द्र का रिस्ट्रक्चरिंग

कार्मिकों के बैठने की अतिरिक्त व्यवस्था

जेडीए का बदलेगा अंदाज : बेहतर होगा कामकाज, 7.32 करोड़ से होगा नागरिक सेवा केन्द्र का रिस्ट्रक्चरिंग
बेहतर कार्य वातावरण और समन्वय के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। नागरिक सेवा केन्द्र के बेसमेंट में 15 और 9 अधिकारियों की क्षमता वाले दो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष बनाए गए हैं। 732 लाख रुपए की लागत से कार्यालय रिस्ट्रक्चरिंग को मंजूरी मिली है। रिकॉर्ड कक्षों को खाली कर अतिरिक्त बैठने की व्यवस्था और भवन का रंग-रोगन कराया गया है।

जयपुर। जेडीए में सुशासन और बेहतर कार्य वातावरण की दिशा में अब कार्यालय परिसर को सुविधाजनक और व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया है। जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि अधिकारियों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी और समन्वय के लिए नागरिक सेवा केन्द्र के बेसमेंट में दो नए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष तैयार किए हैं। इनमें क्रमश: 15 और 9 अधिकारियों के बैठने की क्षमता है।

28 सितंबर को बैठक में मिली मंजूरी

महाजन ने बताया कि जेडीए के बढ़ते कार्यक्षेत्र और अधिकारियों कर्मचारियों की संख्या को देखते हुए नागरिक सेवा केन्द्र की क्षमता बढ़ाने के लिए 732 लाख रुपए की लागत से रिस्ट्रक्चरिंग कार्य स्वीकृत किया है। 28 सितंबर को हुई कार्यकारी समिति की बैठक में इसकी मंजूरी दी।

कार्मिकों के बैठने की अतिरिक्त व्यवस्था

Read More ईएसआईसी जयपुर में नई कार्डियक कैथ लैब शुरू : एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और जन्मजात हृदय रोगों के उपचार की मिलेगी सुविधा

कार्यालय में रिकॉर्ड रखने के लिए इस्तेमाल हो रहे विभिन्न कक्षों को चरणबद्ध तरीके से खाली कराया है, ताकि उनका उपयोग कर्मचारियों के बैठने की अतिरिक्त व्यवस्था के लिए किया हैं।

Read More रेरा ने बिल्डरों को दी राहत, 45 की बजाय 60 दिन में अपलोड करना होगा पूर्णता प्रमाण-पत्र

रंग-रोगन से निखरा परिसर

Read More करवाचौथ शो ‘चांद का दीदार, प्यार का इजहार’ का फर्स्ट लुक जारी, फैशन शो भी रहेगा प्रमुख आकर्षण

जेडीए भवन को आकर्षक स्वरूप देने के लिए पुरानी अलमारियों की मरम्मत और पेंटिंग कराई है। इसके अलावा वॉल रेलिंग, रूफ  पैराफिट, गार्डन फेंसिंग और पार्किग भवन सहित अन्य स्थानों पर रंग रोगन कराया है।

Tags: JDA

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायतीराज चुनाव में पार्टी पूरी ताकत से जुटेगी : राठौड़ पंचायतीराज चुनाव में पार्टी पूरी ताकत से जुटेगी : राठौड़
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पार्टी पंचायती राज चुनाव में शहरी निकायों की सफलता दोहराने की तैयारी...
जंतर-मंतर पर दूसरे दिन भी प्रदर्शन! सिब्बल, भूषण और यादव समेत कई प्रदर्शनकारी हिरासत में
खोले के हनुमान मंदिर में सजी रंगोली, ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कार्यकर्ताओं ने लिया जनसेवा का संकल्प
सरपंच चुनाव : नामांकन से पहले तैयार रखें ये दस्तावेज, आधार और वोटर आईडी से लेकर प्रस्तावकों की जानकारी जरूरी
गाजा में युद्धविराम के बावजूद हमले जारी, हमास ने अमेरिका और मध्यस्थों से नेतन्याहू को रोकने की अपील की
जेडीए का बदलेगा अंदाज : बेहतर होगा कामकाज, 7.32 करोड़ से होगा नागरिक सेवा केन्द्र का रिस्ट्रक्चरिंग
को-पायलट ने कैप्टन स्मित पर कुल्हाड़ी से किया था हमला, हमलावर की हमाम अल-हमामी के रूप में हुई