कालवाड़ रोड पर नीम के पेड़ से फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस तलाश में
लाश एक दिन पुरानी हो सकती है
करधनी थाना क्षेत्र में कालवाड़ रोड स्थित एसपी वर्मा फार्म हाउस की दीवार के पास नीम के पेड़ से एक अज्ञात युवक का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष। काली शर्ट और नीली जींस पहन रखी थी। शव करीब एक दिन पुराना बताया जा रहा।
जयपुर। करधनी थाना इलाके में गुरुवार सुबह करीब 9:10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि रावन गेट के पास कालवाड़ रोड पर स्थित एसपी वर्मा फार्म हाउस की दीवार के नजदीक एक व्यक्ति ने नीम के पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। थानाप्रभारी सवाई सिंह ने बताया कि मृतक का हुलिया मध्यम कद-काठी का बताया गया है। उसने काली शर्ट और नीली जींस पहन रखी थी। उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच अनुमानित है तथा सिर पर गहरे काले बाल हैं।
पुलिस के अनुसार, लाश एक दिन पुरानी हो सकती है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मृतक के वारिसान की तलाश कराई जा रही है। अधिक जानकारी आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
03 Sep 2026 15:26:00
दैनिक नवज्योति की ऑडिट रिपोर्ट में सामने आई कहीं जर्जर सड़कें तो कहीं गंदे नाले, सामुदायिक भवन और सुलभ शौचालय...

Comment List