जवाहर कला केंद्र में 20 नवंबर को सजेगी कथक संध्या, सूरदास और कबीर की रचनाओं पर दिखेगी कृष्ण भक्ति

मुरली बजत अखंड में गूंजेंगे कृष्ण भक्ति के स्वर  

जवाहर कला केंद्र में 20 नवंबर को सजेगी कथक संध्या, सूरदास और कबीर की रचनाओं पर दिखेगी कृष्ण भक्ति
नित्यम रश्मि उप्पल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स की ओर से 20 नवंबर को शाम 6:30 बजे जवाहर कला केंद्र के रंगायन सभागार में कथक नृत्य संध्या मुरली बजत अखंड होगी। संध्या का शुभारंभ रश्मि उप्पल की कथक प्रस्तुति से होगा।

जयपुर। नित्यम रश्मि उप्पल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स की ओर से 20 नवंबर को शाम 6:30 बजे जवाहर कला केंद्र के रंगायन सभागार में कथक नृत्य संध्या मुरली बजत अखंड होगी। केंद्र की संस्थापक रश्मि उप्पल ने बताया कि कार्यक्रम में सूरदास, कबीर, बुल्ले शाह और मौलाना हसरत मोहानी की रचनाओं पर नृत्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। संध्या का शुभारंभ रश्मि उप्पल की कथक प्रस्तुति से होगा।

 

इसके बाद उनके शिष्य कलाकार कृष्ण कवित्त और ठुमरी की प्रस्तुति देंगे। डिंपल मंघनानी पंचम सवारी ताल में एकल कथक नृत्य करेंगी, जबकि सलोनी टंडन भावाभिनय प्रस्तुत करेंगी। संगत में तबले पर मोहित चौहान, पखावाज पर ऐश्वर्य आर्य और बांसुरी पर संदीप सोनी रहेंगे। गायन और संगीत निर्देशन रमेश मेवाल का होगा।

 

Read More केन्द्र से पर्याप्त सहयोग के बावजूद कांग्रेस राज में जेजेएम का नहीं बढ़ा काम: मदन राठौड़

Post Comment

Comment List

Latest News

माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं' माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं'
माता-पिता के रिश्ते से जुड़े बयान पर उपजे विवाद के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और...
अजमेर में कैबिनों की आड़ में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश, 10 जुआरी गिरफ्तार
समावेशी शिक्षा का 30 मिनट का मॉड्यूल स्कूल स्टाफ को दिखाना अनिवार्य, 3 दिसंबर तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया 
एआई और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कर्नाटक लगाएगा बड़ी छलांग, 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश
केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने राज्यसभा की सदस्यता की ली शपथ, मध्यप्रदेश से निर्विरोध चुने गए
कुशालपुरा गांव को मिली पहली किन्नर सरपंच, मनीषा बाई ने 301 मतों से दर्ज की शानदार जीत
ईरान से जंग पर नया संदेश, वेंस बोले- नहीं बनने देंगे अनंत युद्ध