मजदूर के बेटे ने गणित-विज्ञान संकाय में 99.80% अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में लहराया परचम, शिक्षा मंत्री ने फोन पर दी बधाई

अपने परिवार का नाम रोशन किया

मजदूर के बेटे ने गणित-विज्ञान संकाय में 99.80% अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में लहराया परचम, शिक्षा मंत्री ने फोन पर दी बधाई

जयपुर में रहने वाले टोंक मूल के सोनू मेहरा ने 12वीं गणित-विज्ञान संकाय में 99.80% अंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया। दिहाड़ी मजदूर पिता विनोद मेहरा ने आर्थिक तंगी के बावजूद बेटे की पढ़ाई जारी। सोनू ने 8वीं तक प्राइवेट और बाद में सरकारी स्कूल में पढ़ाई।

जयपुर। राजस्थान के टोंक जिले के मूल निवासी सोनू मेहरा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के गणित-विज्ञान संकाय में 99.80% अंक हासिल कर अपने पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। सोनू और उनका परिवार पिछले 15 सालों से जयपुर के वाटिका इलाके में रह रहे हैं। सोनू के पिता विनोद मेहरा पेशे से एक दिहाड़ी मजदूर है जो कलर पेंट का काम करते हैं। पिता विनोद ने कभी 10वीं परीक्षा पास नहीं की लेकिन आज उनके बेटे ने 12वीं 99.80 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में अपना और अपने परिवार का नाम रोशन किया।

आर्थिक तंगी से परेशान विनोद ने सोनू को 8वीं तक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाया और उसके सरकारी स्कूल में। विनोद ने कहा कि उनको यकीन था कि उनका बेटा एक दिन उनका नाम जरूर रोशन करेगा। सोनू मेहरा का अगला लक्ष्य UPSC परीक्षा को पास करना है और IAS ऑफिसर बनकर अपने देश की सेवा करना है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: लिएंडर पेस ने थामा भाजपा का दामन, छोड़ा TMC का दामन, राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: लिएंडर पेस ने थामा भाजपा का दामन, छोड़ा TMC का दामन, राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज
दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की मौजूदगी में सदस्यता...
हमसे खरीदें तेल या होर्मुज पर करें कब्जा: जिनके पास तेल की कमी है, वे होर्मुज जाकर खुद ले लें, ब्रिटेन को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की दो टूक
RBSE 12th Board Result 2026 : दीपिका रांकावत ने 99.80% अंक हासिल कर राज्य में किया टॉप, रोज 10 घंटे पढ़ाई से हासिल की सफलता
रघुनंदन त्रिवेदी की स्मृति में सजेगा ‘कथा कहन’: जयपुर में 3 से 5 अप्रैल तक साहित्यिक संगम
500 प्रतिभागियों ने ‘मिस एंड मिसेज़ राजस्थान ग्लैमर 2026’ ऑडिशन में दिखाया दम
नांदड़ी में शराब दुकान के विरोध में धरना, ज्ञापन के बाद मिला स्थान परिवर्तन का आश्वासन
राजस्थान में बढ़े घातक सड़क हादसे : एक साल में 45 प्रतिशत की वृद्धि, जागरूकता अभियान से दुर्घटनाएँ कम करने की तैयारी