PKC-ERCP परियोजना : भरतपुर फीडर के लिए 8 गांवों में होगा भूमि अधिग्रहण
जनसुनवाई आयोजित करने का निर्णय लिया
जयपुर। पार्वती-कालीसिंध-चंबल ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (PKC-ERCP) के तहत ईसरदा से खुरा चैनपुरा बांध होते हुए बंध बरेठा (भरतपुर) तक प्रस्तावित फीडर निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके तहत सवाई माधोपुर जिले की वजीरपुर उपखंड क्षेत्र में भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत वजीरपुर उपखंड के शेखपुर, खरेड़ा, पावटा, किशोरपुर, वजीरपुर, खण्डीप, फुलवाड़ा और पीलौदा सहित आठ गांवों की भूमि अधिग्रहित की जाएगी। प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई से पहले प्रभावित किसानों और ग्रामीणों की आपत्तियां एवं सुझाव सुनने के लिए जनसुनवाई आयोजित करने का निर्णय लिया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, संबंधित गांवों में 3 से 6 अगस्त के बीच जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इन जनसुनवाइयों में परियोजना से जुड़े अधिकारी ग्रामीणों को भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया, मुआवजा और अन्य पहलुओं की जानकारी देंगे तथा उनकी आपत्तियों और सुझावों का भी निस्तारण करेंगे। यह फीडर PKC-ERCP परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके माध्यम से पूर्वी राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों तक पेयजल एवं सिंचाई जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

Comment List