नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेपरलीक मामलों के बाद जेन जेड मोदी की बातों के खिलाफ

नीट के पेपर लीक मामले में 9 दिनों तक एफआईआर दर्ज नहीं

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेपरलीक मामलों के बाद जेन जेड मोदी की बातों के खिलाफ
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पेपरलीक मामलों को लेकर एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि मोदी की बातों के बाद अब जेन जेड उनके खिलाफ नजर आ रहा। जूली ने कहा है कि आज जिस प्रकार के हालात बन रहे हैं, अभी नीट परीक्षा का पेपर लीक हुआ और जांच में सामने आया कि 3 साल से यह पेपर लीक हो रहा।

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पेपरलीक मामलों को लेकर एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि मोदी की बातों के बाद अब जेन जेड उनके खिलाफ नजर आ रहा है। जूली ने कहा है कि आज जिस प्रकार के हालात बन रहे हैं, अभी नीट परीक्षा का पेपर लीक हुआ और जांच में सामने आया कि 3 साल से यह पेपर लीक हो रहा है। यानी जो डॉक्टर बन रहे हैं, वह कैसे लोग बन रहे हैं। नीट का पेपर खरीदकर अगर कोई डॉक्टर बनेगा, तो वह क्या इलाज करेगा, यह सबसे बड़ा सवाल है। दूसरी बात, जो सबसे महत्वपूर्ण है, इस सरकार के अंदर 87 पेपर लीक हो चुके हैं। यही मोदी राजस्थान में भाषण देते थे पेपर लीक के खिलाफ, यही भाजपा सरकार कह रही थी कि मगरमच्छों को पकड़ेंगे। तो कब पकड़ोगे उन मगरमच्छों को। नीट के पेपर लीक मामले में 9 दिनों तक आपने एफआईआर दर्ज नहीं की।

सीबीएसई का पेपर अब जिस प्रकार से हुआ, उसमें भी अनियमितताएं सामने आई हैं। बच्चों का भविष्य बिगाड़ना चाहते हो आप l मोदी आज जिस प्रकार की बातें कर रहे हैं, आज का जेन-ज़ेड (Gen Z) है वो उनके खिलाफ है। वह देख रहा है कि इन लोगों ने जो वादे किए थे, किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा, युवाओं को हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा, डॉलर और रुपये को बराबर करने का वादा, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और आतंकवाद को खत्म करने का वादा किया था, आज हो क्या रहा है, आज उन पर कोई बात नहीं हो रही है। आज जिक्र हो रहा है तो सिर्फ हिंदू का, मुस्लिम का, पाकिस्तान का डर दिखाया जा रहा है बार बार, वह पाकिस्तान जो कभी कुछ नहीं कर पा

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें