भगवान महावीर के संदेश 'जीओ और जीने दो' को करेगें सार्थक: राजस्थान जैन सभा के तत्वावधान में मार्च माह में 108 स्थानों पर लगेगें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 2625 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य

जयपुर: महावीर जयंती पर 108 स्थानों पर रक्तदान

भगवान महावीर के संदेश 'जीओ और जीने दो' को करेगें सार्थक: राजस्थान जैन सभा के तत्वावधान में मार्च माह में 108 स्थानों पर लगेगें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 2625 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य

भगवान महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक पर राजस्थान जैन सभा 108 रक्तदान शिविर आयोजित करेगी। मार्च के प्रत्येक रविवार को आयोजित इन शिविरों में 2625 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य है।

जयपुर। जैन समाज का एक मात्र प्रादेशिक पंजीकृत प्रतिनिधि संगठन राजस्थान जैन सभा जयपुर के तत्वावधान में भगवान महावीर के 2625 वें जन्म कल्याणक महोत्सव (जन्म जयंती समारोह ) के अवसर पर  मानव सेवार्थ, धार्मिक एवं सामाजिक सेवा के कई कार्यक्रम किए जाएँगे। भगवान महावीर के 'जीओ और जीने दो' के सिद्धांत को सार्थक करने के लिए मार्च माह के प्रत्येक रविवार को- 01 मार्च से रविवार 29 मार्च के दौरान 108 स्थानों पर स्वैच्छिक रक्त शिविर आयोजित किए जाएंगे।

सभा के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन एवं महामंत्री मनीष बैद ने बताया कि भगवान महावीर का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव के दौरान मानव सेवार्थ 108 स्थानों पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविरों में 2625 युनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। 

एकत्रित रक्त को जरुरतमंद रोगियों को नि:शुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा। इन रक्तदान शिविरों के बहुरंगीय पोस्टर का विमोचन एक सादा समारोह में दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी के अध्यक्ष सुधान्शु कासलीवाल ने किया। इस मौके पर सभा के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप जैन, उपाध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा, महामंत्री मनीष बैद, रक्त दान शिविर मुख्य संयोजक राजीव पा सहित बडी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए।

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज के दो परिचालक सेवा से बर्खास्त, बिना टिकट यात्रियों को लेकर सख्त कार्रवाई रोडवेज के दो परिचालक सेवा से बर्खास्त, बिना टिकट यात्रियों को लेकर सख्त कार्रवाई
राजस्थान रोडवेज ने बिना टिकट यात्रियों को यात्रा कराने के आरोप में हनुमानगढ़ की सरोज कुमारी और सरदारशहर के सुनील...
पुलिस थाना ब्रह्मपुरी की बड़ी कार्रवाई : शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, पांच स्कूटी बरामद
बांग्लादेश के 11वें प्रधानमंत्री बने तारिक रहमान, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिलाई 25 मंत्री और 24 राज्य मंत्रियों को भी शपथ
म्यांमार के जेड खदान ढहने से कई लोगों के लापता होने की आशंका, बचाव और राहत कार्य जारी
अमित शाह ने किया 'मोबाइल ब्लड कलेक्शन वैन' और 'नियोनेटल वेंटिलेटर का लोकार्पण, ब्लड कलेक्शन का प्रोसेस होगा आसान
20 फरवरी को विभिन्न विभागों के कार्मिकों की होगी एनसीडी स्क्रीनिंग: उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर जैसी गैर-संचारी बीमारियों की होगी जाँच
जल जीवन मिशन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, एसीबी की कई राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी