इशारों की भाषा में बंधा प्यार : सोशल मीडिया से शुरू हुई प्रेम कहानी पहुंची सात फेरों तक, आकाश-मुस्कान बने जीवनसाथी
भावनाओं को कैनवास पर उकेरकर अपने प्यार का इजहार
बोल और सुन नहीं सकने वाले आकाश और मुस्कान की अनोखी प्रेम कहानी ने शहर का दिल जीत लिया। मानसरोवर निवासी 27 वर्षीय आकाश और धौलपुर की रहने वाली मुस्कान ने गुरुवार को विवाह बंधन में बंधकर साबित कर दिया।
जयपुर। बोल और सुन नहीं सकने वाले आकाश और मुस्कान की अनोखी प्रेम कहानी ने शहर का दिल जीत लिया। मानसरोवर निवासी 27 वर्षीय आकाश और धौलपुर की रहने वाली मुस्कान ने गुरुवार को विवाह बंधन में बंधकर साबित कर दिया। हल्दी, मेहंदी और संगीत समारोह में देशभर से 100 से अधिक डेफ बच्चे और युवा शामिल हुए।
वीडियो कॉल और सांकेतिक भाषा के जरिए हुई दोस्ती: दोनों की पहचान एक परिचीत के माध्यम से हुई जिसके बाद सोशल मीडिया पर बातचीत से शुरू हुई।
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं आकाश
आकाश पोस्ट ग्रेजुएट हैं और डेफ स्टूडेंट्स को पढ़ाते हैं। वे अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी भी हैं और मलेशिया में डैफ बैडमिंटन टूर्नामेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं।
मुस्कान को पेंटिंग का शौक
धौलपुर जिले की बाड़ी की मूल निवासी मुस्कान को पेंटिंग का शौक है। वे अपनी भावनाओं को कैनवास पर उकेरकर अपने प्यार का इजहार करती हैं।

Comment List