मदन राठौड़ ने किया कांग्रेस के आरोपों का खंडन : कांग्रेस ने गांधी के नाम पर सेंकी राजनीतिक रोटियां, कहा- भाजपा करती है सम्मान

भाजपा सरकार को धन्यवाद देना चाहिए

मदन राठौड़ ने किया कांग्रेस के आरोपों का खंडन : कांग्रेस ने गांधी के नाम पर सेंकी राजनीतिक रोटियां, कहा- भाजपा करती है सम्मान

आरोप लगाया कि कांग्रेस ने गांधी जी के नाम पर राजनीतिक लाभ लिया। भाजपा में महात्मा गांधी सहित महापुरूषों को स्मरण किया जाता है। 

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी महात्मा गांधी का सम्मान करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने गांधी जी के नाम पर राजनीतिक लाभ लिया। भाजपा में महात्मा गांधी सहित महापुरूषों को स्मरण किया जाता है। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि हम गांधीवादी समाज को मानते हैं, लेकिन गांधी के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकने का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि योजना के नाम में राम का नाम आता है, तो उस पर आपत्ति क्यों की जा रही है।  कांग्रेस को धन्यवाद देना चाहिए कि जहां पहले 100 दिन का रोजगार था, उसे हमने 125 दिन किया है। हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार रोकने का काम किया है। ऐसे में कांग्रेस को तो भाजपा सरकार को धन्यवाद देना चाहिए।

Tags: madan

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 25 हजार का इनामी अपराधी प्रदीप तंवर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 25 हजार का इनामी अपराधी प्रदीप तंवर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
जयपुर पश्चिम में वैशाली नगर थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत एक साल से फरार 25 हजार रुपए के...
जयपुर एयरपोर्ट : मुंबई फ्लाइट साढ़े तीन घंटे लेट, यात्री परेशान
मिडिल ईस्ट जंग: इराक के ड्रोन हमले में फ्रांसीसी सैनिक की मौत, कई अन्य घायल, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दी चेतावनी
अमेरिकी और इजरायली को नाराज करने से बच रही सरकार : खामेनेई की मौत पर मौन क्यों? जयराम बोले वजह बताएं सरकार
सरकारी विश्राम गृहों में चाय-नाश्ता और भोजन महंगा : नई दरें लागू, जानें कीमत 
ऑपरेशन क्लीन स्वीप : प्याज की फसल में अफीम के 363 पौधे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप पर ED का शिकंजा: 581.65 करोड़ रुपये की 31 संपत्तियां जब्त, तलाशी के बाद कार्रवाई का आदेश