मोती डूंगरी गणेश मंदिर में होगा 151 किलो दूध से महाभिषेक, 1008 मोदकों का भोग

श्रद्धालुओं को निःशुल्क रक्षा सूत्र वितरण

मोती डूंगरी गणेश मंदिर में होगा 151 किलो दूध से महाभिषेक, 1008 मोदकों का भोग
मोती डूंगरी स्थित भगवान श्री गणेशजी महाराज के मंदिर में पुष्य नक्षत्र के अवसर पर विशेष पुष्य पंचामृत अभिषेक का आयोजन। सुबह 8 बजे शुरू होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में भगवान का सर्वप्रथम गंगाजल से शुद्ध स्नान। इसके बाद केवड़ा जल, गुलाब जल, केवड़ा इत्र और गुलाब इत्र से अभिषेक।

जयपुर। मोती डूंगरी स्थित भगवान श्री गणेशजी महाराज के मंदिर में बुधवार को पुष्य नक्षत्र के अवसर पर विशेष पुष्य पंचामृत अभिषेक का आयोजन किया जाएगा। सुबह 8 बजे शुरू होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में भगवान का सर्वप्रथम गंगाजल से शुद्ध स्नान कराया जाएगा। इसके बाद केवड़ा जल, गुलाब जल, केवड़ा इत्र और गुलाब इत्र से अभिषेक होगा। तत्पश्चात 151 किलो दूध, 21 किलो दही, 54 किलो घी, 21 किलो बूरा, शहद सहित पंचामृत से महाभिषेक किया जाएगा। सुबह 11 बजे गणपति सहस्त्रनाम के साथ भगवान को 1008 मोदकों का विशेष भोग अर्पित किया जाएगा। इसके बाद भगवान श्री गणेशजी महाराज को नवीन पोशाक धारण कराकर आकर्षक फूल बंगले में विराजमान कराया जाएगा तथा खीर का विशेष भोग लगाया जाएगा।

अभिषेक के उपरांत मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं को निःशुल्क रक्षा सूत्र भी वितरित किए जाएंगे। यह आयोजन भक्तों के लिए विशेष आस्था और श्रद्धा का केंद्र रहेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक