मोती डूंगरी गणेश मंदिर में वाहनों का महाकुंभ, अबूझ मुहूर्त में 1150 से अधिक फोर व्हीलर और 600 से अधिक टू-व्हीलर वाहनों का पूजन

एक दिन में करीब 110 करोड़ पार कारोबार

मोती डूंगरी गणेश मंदिर में वाहनों का महाकुंभ, अबूझ मुहूर्त में 1150 से अधिक फोर व्हीलर और 600 से अधिक टू-व्हीलर वाहनों का पूजन

बसंत पंचमी पर जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में वाहन पूजन के लिए भारी भीड़ उमड़ी। 1150 से अधिक कारें और 600 दोपहिया वाहन पहुंचे, जिससे जाम की स्थिति बनी। ऑटो डीलर्स के अनुसार, इस अवसर पर 20-30% तक बिक्री बढ़ी और करीब 110 करोड़ रुपए के वाहनों की बिक्री व बुकिंग हुई।

जयपुर। बसंत पंचमी के अवसर पर मोती डूंगरी गणेश मंदिर में वाहन पूजन अल सुबह से तांता लगा रहा। अबूझ मुहूर्त में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां 1150 से अधिक फोर व्हीलर और 600 से अधिक टू-व्हीलर पूजन के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर वाहनों से अटा पड़ा रहा और भक्तों ने गणेश जी की कृपा से अपने वाहनों की सुरक्षा और समृद्धि की कामना की। दिनभर सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। भगवान गणेश को पीले रंग की रेशम की पोषाक धारण करवाई गई। मंदिर प्रशासन ने पूजन के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। भक्तों ने वाहनों को सजाकर मंदिर पहुंचाया और पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। ऑटोमोबाइल डीलर्स का कहना है कि ऐसे अवसरों पर बिक्री में 20-30% की वृद्धि देखी जाती है। करीब 104 करोड़ के फोर-व्हीलर और 6 करोड़ के टू-व्हीलर की बिक्री से इनकार नहीं किया जा सकता। मारुति सुजुकी, फॉक्सवैगन, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, टोयोटा, एमजी, हुण्डई, बजाज ऑटो, हीरो मोटो, टीवीएस सहित अन्य कंपनियां के वाहनों की बिक्री हुई। साथ ही नए मॉडल्स की बुकिंग की संख्या में भी इजाफा हुआ।

शुभ कार्य का अबूझ मुहूर्त :

महंत कैलाश शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि बसंत पंचमी का यह मुहूर्त विशेष महत्व रखता है, जहां बिना किसी ज्योतिषीय गणना के शुभ कार्य किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया इस वर्ष की भक्त पिछले वर्षों से कहीं अधिक है, जो लोगों की आस्था और अर्थव्यवस्था में सुधार का संकेत है।

ऑटो मार्केट को न्यू ईयर गिफ्ट :

Read More दैनिक नवज्योति की ओर से राष्ट्रीय कवि सम्मेलन ‘देश राग’ का आयोजन : तालियों और राष्ट्रभक्ति से गूंजा बिड़ला सभागार, कवियों ने अपनी रचनाओं से मंच को बनाया जीवंत

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साईं गिरधर ने शुक्रवार बसंत पंचमी ऑटो मार्केट के लिए सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा बसंत पंचमी पर वाहन पूजन की परंपरा ऑटोमोबाइल उद्योग को बूस्ट देती है। बाजार में नई गाड़ियों की डिमांड बढ़ रही है।

Read More राष्ट्रीय कवि सम्मेलन दैनिक नवज्योति की गौरवशाली परंपरा का था हिस्सा : ऑडिटोरियम के बाहर मौसम जितना सर्द था, अंदर उतनी ही जोश की गर्मी थी 

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-अमेरिका टैरिफ समझौते पर बसपा सुप्रीमो का हल्लाबोल: कहा-संसद में केंद्र सरकार दें पूरी जानकारी, जल्दबाजी में कोई निष्कर्ष निकालना उचित नहीं  भारत-अमेरिका टैरिफ समझौते पर बसपा सुप्रीमो का हल्लाबोल: कहा-संसद में केंद्र सरकार दें पूरी जानकारी, जल्दबाजी में कोई निष्कर्ष निकालना उचित नहीं 
बसपा प्रमुख मायावती ने अमेरिका के 18% टैरिफ पर जल्द निष्कर्ष से बचने की सलाह दी, असर स्पष्ट होने पर...
भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मानव तस्करी का प्रयास विफल: किशोरी सुरक्षित, एक संदिग्ध गिरफ्तार
जयपुर विकास प्राधिकरण के GIS आधारित मास्टर प्लान की निविदा शर्तों की समीक्षा के लिए राज्य स्तरीय समिति गठित, नई निविदा की तकनीकी शर्तों, योग्यता मानदंडों तथा कार्य-परिधि का करेगी पुनः परीक्षण 
पीजी बॉन्ड की नई शर्तों से भविष्य के सुपरस्पेशलिस्ट संकट में, जार्ड ने जताया कड़ा विरोध, जानें क्या है पूरा मामला ?
आई-पैक छापा मामला: ईडी की याचिका पर हाई कोर्ट 10 फरवरी को करेगा सुनवाई, जानें पूरा मामला
खेजड़ी मुद्दे पर सचिन पायलट का तीखा हमला, बोलें जनता में आक्रोश, कटाई रोकने के प्रभावी कदम उठाए सरकार
एनएचएआई की लापरवाही से दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भ्रमित हो रहे वाहन चालक