एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई: जोधपुर, बीकानेर, नागौर, जयपुर और कोटा शहर में तस्करों को दबोचा

एएनटीएफ का बड़ा एक्शन: राजस्थान के 5 जिलों में ड्रग्स नेटवर्क ध्वस्त

एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई: जोधपुर, बीकानेर, नागौर, जयपुर और कोटा शहर में तस्करों को दबोचा
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने जयपुर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर और नागौर में एक साथ छापेमारी कर 5 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। डेयरी और रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे इस काले धंधे से 15 लाख रुपये का मादक पदार्थ (अफीम, स्मैक, डोडा-पोस्त) जब्त किया गया। आईजी विकास कुमार के नेतृत्व में यह नशा मुक्त राजस्थान की दिशा में बड़ी कामयाबी है।

जयपुर। एएनटीएफ ने शनिवार को प्रदेश के जोधपुर, बीकानेर, नागौर, जयपुर शहर व कोटा शहर में पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 15 लाख रुपए कीमत का मादक पदार्थ जब्त किया है। आईजी विकास कुमार ने बताया कि पांच जिलों में एक साथ कार्रवाई की गई है। 

पहली कार्रवाई: एएनटीएफ  जोधपुर को सूचना मिली कि सीएचबी थाना क्षेत्र में एक व्यक्तिअपनी दूध डेयरी पर दूध की आड़ में भारी मात्रा में अवैध पदार्थों की सप्लाई करता है। टीम ने जांच कर तस्कर शिवाराम (70) निवासी जोधपुर हाल शंकर नगर जोधपुर पश्चिम को गिरफ्तार कर 964 ग्राम अफीम बरामद कर ली। 

दूसरी कार्रवाई: जयपुर शहर जिले के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र से अवैध मादक पदार्थ 20.37 ग्राम स्मैक व 34.77 ग्राम गांजा बरामद व  61530 रुपए जब्त कर महिला तस्कर सपना (20) निवासी ट्रांसपोर्ट नगर को गिरफ्तार कर लिया। 

तीसरी कार्रवाई: नागौर जिले के मेड़ता रोड थाना इलाके में अवैध मादक पदार्थ 15.50 ग्राम स्मैक व 5.94 ग्राम एमडीएमए बरामद कर एक आरोपी बाबूलाल (35) निवासी चकढाणी मेड़तारोड़ नागौर को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 3100 रुपए जब्त किए हैं। 

Read More साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत

चौथी कार्रवाई: बीकानेर जिले के बीछवाल थाना क्षेत्र से 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा-पोस्त बरामद कर राजूसिंह (30) निवासी पांचु बीकानेर को गिरफ्तार किया है। टीम की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी बाबा होटल एण्ड रेस्टोरेन्ट नजद शोभास चौराहा जैसलमेर बाईपास रोड़ के संचालक द्वारा खाना खिलाने के साथ-साथ अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई भी करता है।

Read More कानोता विवाद पर परिवहन निरीक्षकों का कार्य बहिष्कार जारी, आज डीजीपी से करेंगे मुलाकात

पांचवीं कार्रवाई: कोटा शहर जिले के भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र से 117 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर आरोपी तस्कर शकील (30) निवासी नेहरू नगर भीमगंजमण्डी कोटा शहर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 22 छोटी-छोटी थैलियां मिलीं जिनमें 117 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।

Read More जयपुर–मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से चलेगी, रेलवे ने जारी की सूचना

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी