खुद को ही मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग बता दिया, यह हिंदू समाज का अपमान : मदन राठौड़
दिलावर ने कहा कांग्रेस ने संविधान को निलंबित किया
भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस की जयपुर में हुई संविधान बचाओ रैली
जयपुर। भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस की जयपुर में हुई संविधान बचाओ रैली और इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने खुद को ही मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग बता दिया, यह हिंदू समाज का अपमान है। इससे उन्होंने हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। मैं उनकी निंदा करता हूं। यही नहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा शर्म के मारे विधानसभा नहीं जाते हैं, क्योंकि उन्होंने विधानसभा के अध्यक्ष के ख़िलाफ़ अपशब्द का प्रयोग किया। उन्होंने माफी नहीं मांगी, उनकी जगह नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को माफी मांगनी पड़ी। नेता को माफी मांगनी पड़ी। इसलिए शर्म के मारे विधानसभा नहीं जाते। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के संविधान का सम्मान किया। अंबेडकर जयंती भाजपा ने जिला स्तर तक मनाई है। राजनीति के लिए अंबेडकर का गलत उपयोग कांग्रेस कर रही है।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान को निलंबित किया । यह संविधान को टुकड़े-टुकड़े करने वाले लोग हैं जो अब संविधान की व्याख्या की बात कर रहे हैं। कांग्रेस को देश पर विश्वास नहीं है ,कांग्रेस पार्टी विदेशी लोगों के जरिए चल रही है। जनता ने कांग्रेस को नकारा साबित कर दिया है। कांग्रेस का काम भड़काना और भ्रमित करना है। इन्होंने आपातकाल लगया। कांग्रेस ने देश के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई।

Comment List