मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सहकारी विकास समिति की बैठक : कृषि, डेयरी और सहकारिता में समन्वय व गोदाम निर्माण पर जोर

विशेषज्ञ समिति का गठन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश 

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सहकारी विकास समिति की बैठक : कृषि, डेयरी और सहकारिता में समन्वय व गोदाम निर्माण पर जोर

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में राज्य सहकारी विकास समिति (एससीडीसी) की 9वीं बैठक। बैठक में ‘सहकार से समृद्धि’ कार्यक्रम की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कृषि, डेयरी और सहकारिता विभाग में समन्वय मजबूत करने, गोदामों के निर्माण व उपयोग, नए डेयरी समितियों के गठन और सहकारी बैंक खातों के विस्तार पर तेजी लाने के निर्देश।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में शासन सचिवालय स्थित चिन्तन सभागार में राज्य सहकारी विकास समिति (एससीडीसी) की 9वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में ‘सहकार से समृद्धि’ के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं पहलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने कृषि, डेयरी एवं सहकारिता विभाग के मध्य समन्वय को और अधिक मजबूत कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि विश्व की वृहत् अन्न भण्डारण योजना के अंतर्गत गोदामों का निर्माण एवं उनका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। अत: इस पर विशेष रूप से ध्यान केन्द्रित किया जाए। उन्होंने नवीन डेयरी सहकारी समितियों के गठन में तेजी लाकर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही, ‘सहकारिता में सहकार’ के अंतर्गत अधिक से अधिक डेयरी समितियों व सदस्यों के खाते सहकारी बैंकों में खोले जाने व उनके माध्यम से ट्रांजेक्शन किए जाने पर जोर दिया।

उन्होंने प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों की व्यवहार्यता व स्थिति के आकलन के लिए नाबार्ड के स्तर पर विशेषज्ञ समिति का गठन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

 

Read More BNI INC 2026 का आगाज, देशभर से जुटे हजारों बिजनेस लीडर्स

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नैनीताल में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 6 लोगों की दर्दनाक मौत नैनीताल में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 6 लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भवाली में गुरुवार को एक महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस...
बिचून में बनेगा माटी कला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, माटी कलाकारों के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार
हिज्जबुल्ला का इजरायल पर बड़ा हमला: दक्षिणी लेबनान में 24 सैन्य अभियानों का दावा, मर्कवा टैंकों को बनाया निशाना
ट्रांसपोर्ट कारोबार पर मंडराया संकट: गुरुग्राम समेत दिल्ली-एनसीआर में ट्रांसपोर्टरों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू, जानिए क्या खुला और क्या बंद?
जयपुर पुलिस का एक्शन: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद 
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी : भाजपा का विधायकों पर 'परफॉर्मेंस टेस्ट' शुरू, सर्वे में खराब निकले तो कटेगा टिकट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा संपन्न, अब परिणाम का इंतजार