मोहब्बत की दुकान से निकला पैगाम, पायलट बोले- गहलोत को जितना प्यार वैभव से उतना ही मुझसे

कांग्रेस के सभी नेता एकजुट होकर कार्य कर रहे

मोहब्बत की दुकान से निकला पैगाम, पायलट बोले- गहलोत को जितना प्यार वैभव से उतना ही मुझसे
पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मानेसर प्रकरण पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान को लेकर कहा कि उन्हें भी गहलोत का वही स्नेह प्राप्त है जो उनके पुत्र वैभव गहलोत को मिलता है। राजेश पायलट की 26वीं पुण्यतिथि पर आयोजित सभा में पायलट ने नीट, पेपर लीक, महंगाई और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा। कार्यक्रम कांग्रेस के बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में उभरा।

दौसा। कांग्रेस के महासचिव एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा हाल ही में मानेसर प्रकरण को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अशोक गहलोत का जैसा स्नेह अपने पुत्र वैभव गहलोत के साथ है, वैसा ही स्नेह और आशीर्वाद मेरे साथ भी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा दिए गए मोहब्बत की दुकान के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस के सभी नेता एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं।  सचिन पायलट गुरुवार को किसान नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट की 26वीं पुण्यतिथि पर भंडाना स्थित स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने देश में लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों और नीट परीक्षा विवाद पर चिंता जताते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बावजूद सरकार प्रभावी कदम नहीं उठा रही है। बढ़ती तेल कीमतों पर भी उन्होंने केंद्र सरकार को घेरते हुए पिछले 12 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखने की मांग की। राज्यसभा सदस्य पद के लिए जयंती नटराजन का नामांकन पत्र खारिज होने को उन्होंने राजनीतिक साजिश बताया। वहीं प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दलित उत्पीड़न, महिला अपराध, दुष्कर्म और गोलीबारी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। इससे पूर्व आयोजित श्रद्धांजलि सभा में रमा पायलट, सचिन पायलट, उनके पुत्र आरान एवं विहान सहित हजारों लोगों ने स्वर्गीय राजेश पायलट को श्रद्धासुमन अर्पित किए। सर्वधर्म प्रार्थना सभा और दो मिनट के मौन के साथ उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

शक्ति प्रदर्शन के रूप में उभरी सभा

 राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर आयोजित सभा को राजनीतिक हलकों में कांग्रेस की एकजुटता और बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम में राजस्थान कांग्रेस के कई वर्तमान पूर्व मंत्रियों, सांसदों और विधायकों ने शिरकत की। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बी.डी. कल्ला, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, जितेंद्र सिंह, ममता भूपेश, हेमाराम चौधरी और जायदा खान उपस्थित रहे। दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा, सांसद भजनलाल जाटव, सांसद संजना जाटव, बस्सी विधायक लक्ष्मण मीणा आदि भी उपस्थित रहे।क

Read More बंदरों के आतंक ने छीनी परिवार की खुशियां, महिला की छत से गिरकर मौत

Tags: gehlot

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई