प्रदेश में धीमा पड़ा मानसून का दौर : आगामी दिनों में हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना, बारिश का नया दौर होगा शुरू

कई जिलों में बादल छाए हुए 

प्रदेश में धीमा पड़ा मानसून का दौर : आगामी दिनों में हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना, बारिश का नया दौर होगा शुरू
प्रदेश में बीते कई दिनों से सक्रिय रहा भारी बारिश का दौर अब धीमा पड़ गया है।

जयपुर। प्रदेश में बीते कई दिनों से सक्रिय रहा भारी बारिश का दौर अब धीमा पड़ गया है। हालांकि, 4-5 दिन की राहत के बाद एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इस बीच जयपुर, अजमेर, टोंक, दौसा, कोटा, भरतपुर समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। हालांकि, ज्यादातर जिलों में आसमान साफ है। मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य में अगले कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। 5 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, सिरोही में बनास नदी में गए दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। करीब 7 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद रात एक बजे दोनों के शव बाहर निकाले गए। कोटा में चंबल में पानी की अच्छी आवक के चलते सुबह 7 बजे बैराज के 2 गेट खोले गए। दो-दो फीट खोले गए गेट से 5 हजार 14 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी दिनों में हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। 22-23 जुलाई को दक्षिण-पूर्वी व उत्तर-पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश आज भी होने की संभावना है। इसके बाद आगामी 4-5 दिन केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भारी बारिश का नया दौर 27-28 जुलाई के आसपास शुरू हो सकती है।

Read More बेटे के साथ मिलकर की पति की हत्या, मां-बेटे गिरफ्तार

 

Read More कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में किया विरोध प्रदर्शन, जोर-जोर से की नारेबाजी

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम