मानसून मेहरबान : जयपुर, श्रीगंगानगर, अलवर सहित कई जिलों में बारिश, सवाईमाधोपुर में पांच इंच बारिश से बिगड़े हालात

तापमान में भी गिरावट आई और गर्मी से राहत मिली

मानसून मेहरबान : जयपुर, श्रीगंगानगर, अलवर सहित कई जिलों में बारिश, सवाईमाधोपुर में पांच इंच बारिश से बिगड़े हालात
राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय होने से जयपुर समेत कई जिलों में बारिश। सवाईमाधोपुर के नादौती में करीब पांच इंच बारिश से जलभराव। दौसा के लालसोट में मोरेल बांध पर चादर चली। जयपुर में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 24.8 डिग्री।

जयपुर। प्रदेश में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। इसके असर से सोमवार को शुरु हुआ बारिश का दौर राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में मंगलवार को भी जारी रहा। जयपुर में अल सुबह तेज बारिश का दौर शुरु जो कि दोपहर तक अलग अलग इलाकों में छितराई बारिश के रूप में चलता रहा। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई और गर्मी से राहत मिली। जयपुर में देर रात तक बादल छाए रहे और कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हुई। वहीं अलवर, श्रीगंगानगर, सवाईमाधोपुर, कोटपूतली बहरोड़ सहित आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश हुई। बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश सवाईमाधोपुर के नादोती में हुई। यहां करीब पांच इंच बारिश हुई। इससे यहां जगह जगह जलभराव की स्थिति हो गई। वहीं अलवर, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, झालावाड़, टोंक जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज हुई है। तेज बारिश के कारण दौसा के लालसोट में मोरेल बांध पर करीब पांच इंच की चादर चल रही है। इधर राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया।

अब आगे क्या ?

मौसम विभाग से मिली से जानकारी के अनुसार झारखंड के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून ट्रफ लाइन जम्मू देहरादून वैकोम दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है। इसके कारण पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में 25-26 अगस्त को कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान उदयपुर, अजमेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में भी हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। 27 अगस्त से 2 सितंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान में भी फिर से बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। हालांकि कोटा संभाग के कुछ भागों में 27-28 अगस्त को हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रह सकती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय