राजस्थान में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर

त्रिवेणी नदी में अभी पानी की आवक शुरू नहीं

राजस्थान में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर
राजस्थान में मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है और इसके साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर तेज। देरी से पहुंचे मानसून ने अब आधे से अधिक राजस्थान को अपनी चपेट में ले लिया। जोधपुर, फलोदी, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ अच्छी बारिश दर्ज।

जयपुर। राजस्थान में मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है और इसके साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर तेज हो गया है। देरी से पहुंचे मानसून ने अब आधे से अधिक राजस्थान को अपनी चपेट में ले लिया है। शुक्रवार को भी जोधपुर, फलोदी, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ अच्छी बारिश दर्ज की गई। बालोतरा के पचपदरा में तेज हवाओं के कारण कई होर्डिंग्स भी उड़ गए। अलवर जिले में लगातार बारिश से रूपारेल नदी उफान पर है, जिससे कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान जयपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में करीब दो इंच तक वर्षा रिकॉर्ड की गई।

मानसून सक्रिय होने के बाद जयपुर समेत कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। इधर, बीसलपुर बांध में भी मानसून की शुरुआत के साथ ही पानी की आवक बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटे में जलस्तर 6 सेंटीमीटर बढ़कर 313.63 आरएल मीटर पहुंच गया है। वर्तमान में बांध में 25.734 टीएमसी पानी संग्रहित है, जो इसकी कुल क्षमता का 66.49 प्रतिशत है। बांध क्षेत्र में 13 मिमी बारिश दर्ज की गई है, हालांकि त्रिवेणी नदी में अभी पानी की आवक शुरू नहीं हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
जयपुर की हरमाड़ा थाना पुलिस ने दिन में कॉलोनियों की रेकी कर रात में सूने मकानों, दुकानों और गार्डनों में...
RG कर हत्याकांड : निर्मल घोष की गिरफ्तारी पर थाने से लेकर अदालत तक विरोध, प्रदर्शनकारियों ने मारे थप्पड़; फेंके अंडे
विदेश से एमबीबीएस, जयपुर में चरस का कारोबार! डॉक्टर समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, पांच लाख की चरस और तस्करी में इस्तेमाल गाड़ी बरामद
जयपुर जिले की निकायों के वार्डों की आरक्षण लॉटरी 17 को
मायावती का स्वतंत्रता दिवस पर संदेश : संविधान की भावना से काम करें संवैधानिक संस्थाएं, तभी मिलेगा आजादी का असली लाभ
रील बनाने को लेकर दो नाबालिग दोस्तों में विवाद, एक दोस्त ने दूसरे को देसी कट्टे से मारी गोली; अस्पताल में दम तोड़ा 
स्वतंत्रता दिवस पर जूली का हमला : ‘वोट चोरी’ से लेकर संविधान कमजोर करने तक, मोदी सरकार की यही उपलब्धि