राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 13-14 सितंबर को भारी बारिश के आसार

पश्चिमी राजस्थान में बारिश की संभावना

राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 13-14 सितंबर को भारी बारिश के आसार
राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय होने के आसार। मौसम विभाग के अनुसार, 11 सितंबर से भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो सकती है। 12 से 16 सितंबर के दौरान कई संभागों में बारिश बढ़ने की संभावना।

जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने के संकेत हैं। बंगाल की खाड़ी के ऊपर दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्रप्रदेश तट के पास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके आगामी दिनों में मध्य भारत से होकर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है। वर्तमान में मानसून ट्रफ श्रीगंगानगर, जबलपुर और कम दबाव वाले क्षेत्र से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग के अनुसार 11 सितंबर से भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है। हालांकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रह सकता है। 12 से 16 सितंबर के दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ और हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की प्रबल संभावना है। इनमें 13 और 14 सितंबर को कोटा व उदयपुर संभाग तथा आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में भी मानसून का असर पहुंचने के आसार हैं।

बीकानेर और जोधपुर संभाग के जिलों में 13 से 16 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने किसानों को आगामी दिनों की बारिश को देखते हुए कृषि कार्यों में सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में जुटे दिग्गज नेता, पुतिन-पेजेशकियन समेत कई राष्ट्राध्यक्षों का हुआ भव्य स्वागत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में जुटे दिग्गज नेता, पुतिन-पेजेशकियन समेत कई राष्ट्राध्यक्षों का हुआ भव्य स्वागत
नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरानी राष्ट्रपति मसूद...
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: जयपुर के 150 वार्डों के लिए दोपहर 3  बजे तक 48.58 फीसदी मतदान, आमेर में सबसे ज्यादा 60.60 प्रतिशत मतदान, सांगानेर में 43.30 प्रतिशत पर अटका आंकड़ा
नगर निकाय चुनाव-2026 : भागीरथ चौधरी ने मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: सचिन पायलट का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- हाईकोर्ट के आदेश से हुए निकाय चुनाव, ढाई साल में विकास ठप
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: बुजुर्ग मतदाता को गोद में उठाकर बूथ तक पहुंचाया, भाजपा महामंत्री गौरव जैन ने पेश की मानवता की मिसाल
राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 13-14 सितंबर को भारी बारिश के आसार
62 साल की उम्र में मां ने पास की 10वीं, बेटे जीएसटी कमिश्नर-एसपी और बेटी संयुक्त कलेक्टर बनकर भी रहीं प्रेरणा