डीग में छह इंच से ज्यादा बारिश : जयपुर, चूरू, सीकर सहित कई जिलों में बारिश से जलभराव

भरतपुर में बांध ओवरफ्लो, 50 गांवों में अलर्ट

डीग में छह इंच से ज्यादा बारिश : जयपुर, चूरू, सीकर सहित कई जिलों में बारिश से जलभराव
राजस्थान में मानसून सक्रिय। डीग में छह इंच से अधिक बारिश दर्ज। जयपुर में डेढ़ इंच से ज्यादा बारिश से निचले इलाकों में जलभराव। श्रीमाधोपुर और सादुलपुर में तीन-चार फीट तक पानी भरा। बरेठा बांध का जलस्तर 26.60 फीट पहुंचने पर 50 गांवों में अलर्ट।

जयपुर। प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। इसके चलते राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बारिश हुई। बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश डीग में दर्ज की गई। यहां छह इंच से ज्यादा पानी बरसा। वहीं राजधानी जयपुर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ बारिश का दौर शुक्रवार सुबह 12 बजे तक जारी रहा। वहीं बूंदाबांदी देर रात तक होती रही। बीती रात से शुक्रवार तक जयपुर में डेढ़ इंच से ज्यादा पानी बरसा। इसके कारण शहर के निचले इलाकों में भी जलभराव हुआ। सीकर के श्रीमाधोपुर कस्बे में सुबह तेज बारिश के कारण प्रमुख बाजारों में 3 फीट तक पानी भर गया। नीमकाथाना शहर सहित आसपास के इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई। चूरू के सादुलपुर में सुबह तेज बरसात के कारण कई इलाकों में 4 फीट तक पानी भर गया। इस दौरान कई घरों में पानी घुस गया और सीवरेज लाइन भी धंस गई। धौलपुर जिले के राजाखेड़ा में तेज बारिश के बाद कई कॉलोनियों की सड़कें डूब गईं। पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद अलर्ट जारी किया गया है। भरतपुर जिले के सबसे बड़े बरेठा बांध का जलस्तर 26.60 फीट तक पहुंच गया है। बांध की भराव क्षमता 29 फीट है। कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश से जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। गेज 27 फीट तक पहुंचा तो कभी भी गेट खोले जा सकते हैं। इसके चलते कुकुंद नदी के बहाव क्षेत्र वाले 50 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उधर नदबई में सुबह बरसात के कारण दो मकानों का बड़ा हिस्सा ढह गया।

अगले एक सप्ताह जारी रहेगा बारिश का दौर :

मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। वहीं 8-10 अगस्त को भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान पूर्वी भागों के एक दो स्थानों पर अतिभारी बारिश होने की भी संभावना है। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी कहीं कहीं तेज बारिश हो सकती है। हालांकि 15 अगस्त से राज्य के अधिकांश भागों में मानसून कमजोर पड़ सकता है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर