बेटे के साथ मिलकर की पति की हत्या, मां-बेटे गिरफ्तार

करीब दो साल से अपनी बहू की हत्या के आरोप में जेल में थी

बेटे के साथ मिलकर की पति की हत्या, मां-बेटे गिरफ्तार
सांगानेर सदर इलाके में झाड़ियों से कट्टे में मिली 75 वर्षीय जगदीश चौधरी की लाश के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी संजना उर्फ सजनी और बेटे सवाईराम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने हत्या कबूल की।

जयपुर। सांगानेर सदर इलाके में झाड़ियों में कट्टे में बंद मिली लाश के मामले में अपने ही पति की बेटे के साथ मिलकर हत्या करने वाली बुजुर्ग पत्नी और बेटे को पुलिस गिरफ्तार कर लिया। वह करीब दो साल से अपनी बहू की हत्या के आरोप में जेल में थी और फिलहाल जमानत पर बाहर है। डीसीपी साउथ राजर्षिराज ने बताया कि आरोपी महिला संजना उर्फ सजनी (70) और बेटा सवाईराम जाट (40) हमीरपुर टोडारायसिंह टोंक हाल गोविंदपुरा  सांगानेर सदर को गिरफ्तार किया है। दोनों मां-बेटे ने मिलकर 75 वर्षीय बुजुर्ग जगदीश चौधरी की हत्या कर  लाश को प्लास्टिक के कट्टे में भर कर पास ही के खाली प्लाट की झाड़ियों में छिपा दिया था। प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया कि जगदीश शराब पीकर घर में गाली गलौज और लड़ाई-झगड़ा करता था। जिससे तंग आकर दोनों ने धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या कर दी।

पूरा परिवार काट रहा था हत्या के आरोप में सजा :

थाना प्रभारी कमलेश कुमार के अनुसार, बहु की हत्या के आरोप में मृतके समेत परिवार के चार सदस्यों को जेल हुई थी। जिसके बाद मृतक, उसकी पत्नी और बड़ा बेटा सवाईराम की जमानत स्वीकार हो गई। छोटा बेटा जिसकी पत्नी की हत्या का अरोप है वह फिलहाल जेल में ही है। पुलिस ने शव  का पोस्टमार्टम के बाद मृतक के भाई को सौंपा तो उसने लाश लेने से मना कर दिया ।

यह था मामला :

Read More आम आदमी पार्टी राजस्थान ने स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियां तेज कीं, 21 सदस्यीय प्रदेश स्तरीय चुनाव समिति गठित

पुलिस ने बताया कि गुरुवार अलसुबह सूचना मिली कि गोविंदपुरा पानी की टंकी के पास से एक आदमी ने लाश को ले जाने के लिए गाड़ी बुक कराई है। जिसने बॉड़ी को कम्बल में लपेट रखा है। जहां एक पुरूष और एक महिला रहते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झाड़ियो में छुपाई लाश को बरामद कर एफएसएल टीम की मदद से घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की । इस दौरान पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर बुलाया और पर्चा बयान लिए।  पुलिस को जब दोनों मां-बेटे की हाव भाव संदिग्ध लगे तो सख्ती बरतते हुए पूछताछ की तो सच सामने आ गया।

Read More स्कूलों में मीडिया-आमजन पर रोक : डोटासरा-जूली भड़के, तुगलकी फरमान बताया

Post Comment

Comment List

Latest News

सेवा विस्तार के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, प्रशासनिक एवं शासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा सेवा विस्तार के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, प्रशासनिक एवं शासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने छह माह का सेवा विस्तार मिलने के बाद शिष्टाचार भेंट। मुलाकात...
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा: संगम के कई घाट डूबे, निचले इलाकों में गहराया बाढ़ का खतरा 
विपक्ष के शोर-शराबे के बीच विधायी कार्य निपटाए, सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
कोडरमा में कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं का धरना: तेज धूप में बिगड़ी कई की तबीयत, पढ़ाई में लापरवाही के आरोप पर प्रखंड कार्यालय में दिया धरना
विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर परिवहन विभाग की कवायद, 24 घंटे कंट्रोल रूम रहेगा सक्रिय
वंदे मातरम पर राजनीति करने की बजाय जनहित के मुद्दों पर ध्यान देना जरुरी: मायावती
वायदा बाजार की तेजी का असर : सोना और चांदी नई ऊंचाई पर पहुंचे, जानें क्या है भाव