ईसीएलजीएस 5.0 से एमएसएमई को मिलेगा नया संबल, वैश्विक संकट के बीच अर्थव्यवस्था रहेगी मजबूत: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास

एमएसएमई क्षेत्र को नई मजबूती प्रदान करेगी

ईसीएलजीएस 5.0 से एमएसएमई को मिलेगा नया संबल, वैश्विक संकट के बीच अर्थव्यवस्था रहेगी मजबूत: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
बैंक ऑफ बड़ौदा के संयोजन में एसएलबीसी राजस्थान ने ईसीएलजीएस 5.0 पर राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि योजना वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और पश्चिम एशिया संकट से प्रभावित उद्यमों को वित्तीय सहारा देकर एमएसएमई क्षेत्र को मजबूती प्रदान करेगी।

जयपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा के संयोजन में कार्यरत राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी), राजस्थान की ओर से भारत सरकार की आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस 5.0) पर राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास रहे। उन्होंने कहा कि ईसीएलजीएस 5.0 योजना वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और विशेषकर पश्चिम एशिया संकट से उत्पन्न तरलता (लिक्विडिटी) संबंधी समस्याओं से जूझ रहे उद्यमों के लिए प्रभावी सहारा साबित होगी तथा एमएसएमई क्षेत्र को नई मजबूती प्रदान करेगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, एसएलबीसी, राजस्थान की संयोजक एवं बैंक ऑफ़ बड़ौदा की महाप्रबंधक परिमिता मिश्रा, राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रांसफॉर्मेशन एंड इनोवेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्येन्द्र कुमार, भारतीय रिज़र्व बैंक के एफआईडीडी के उप महाप्रबंधक राव क्षितिजराज सिंह, एमएसएमई-डीएफओ के निदेशक प्रदीप ओझा, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष महेन्द्र मिश्रा तथा एनसीजीटीसी की सहायक महाप्रबंधक मेधा गुरव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि भारत सरकार और भारतीय रिज़र्व बैंक की सकारात्मक नीतियों के कारण वैश्विक भू-राजनीतिक संकटों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। उन्होंने कहा कि ईसीएलजीएस 5.0 का उद्देश्य संकटग्रस्त उद्यमों को समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना।

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 17 जिलों में येलो अलर्ट Weather Update : राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 17 जिलों में येलो अलर्ट
राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय। मौसम विभाग ने 17 जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया। जयपुर और...
रूसी विदेश मंत्रालय का दावा: यूक्रेनी ऑर्थोडॉक्स चर्च के पादरियों की जबरन लामबंदी तेज, कानूनी छूट के प्रावधानों की अनदेखी
विष्णुदेव साय के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी : सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो, अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप
नगर निगम चुनाव नामांकन को लेकर बदलाव, वार्ड 31 से 40 के प्रत्याशियों को नामांकन भरने हीरापुरा की जगह खातीपुरा जाना होगा
राजधानी में बारिश ने खोली ड्रेनेज सिस्टम की पोल, सड़कों पर जलभराव से शहर हुआ बेहाल
पोषाहार खाने के बाद 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ी : 16 अस्पताल में भर्ती, चिकित्सकों ने सैंपल जांच के लिए भेजे
स्कूलों के पास जंक फूड की बिक्री पर रोक,  हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान