नगर निकाय चुनाव : ईवीएम में खराबी से बढ़ी मतदाताओं की परेशानी, फर्जी वोटिंग की सूचना के बाद मौके पर विधायक शिखा बराला पहुंची

मतदान केन्द्रों पर लगी लंबी कतारे

नगर निकाय चुनाव : ईवीएम में खराबी से बढ़ी मतदाताओं की परेशानी, फर्जी वोटिंग की सूचना के बाद मौके पर विधायक शिखा बराला पहुंची
नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में 162 निकायों के लिए मतदान जारी है। 57.52 लाख मतदाता 20,623 प्रत्याशियों का फैसला करेंगे। कई केंद्रों पर लंबी कतारें लगीं। कुछ जगह ईवीएम खराबी से मतदान प्रभावित हुआ और हंगामा हुआ। अलवर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों से मारपीट का मामला सामने आया, जिससे तनाव की स्थिति बनी।

जयपुर। राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव में पहले चरण में 162 निकायों में मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार सुबह सात बजे शुरु हो गया। मतदान शुरु होते ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं का आना शुरु हो गया और कई मतदान केन्द्रों में कतारे लगनी शुरु हो गई। पहले चरण में 162 नगर निकायों में चार नगर निगम, 24 नगर परिषद और 134 नगर पालिकाओं में सायं छह बजे तक मतदान होगा। पहले चरण में बीकानेर, भरतपुर अलवर और भीलवाड़ा नगर निगम के लिए मतदान हो रहा है तथा नागौर, चुरु, कोटपूतली, सुजानगढ़, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, शाहपुरा, चौमूं, जालोर, बारां, बूंदी, झालावाड़, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, डीडवाना, कुचामन सिटी, करौली, भिवाड़ी, खैरथल, तिजारा, जैसलमेर, बाड़मेर और ब्यावर नगर परिषद सहित 134 नगर पालिकाओं में यह चुनाव हो रहा हैं।

पहले चरण में मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है और कहीं से कोई अप्रिय घटना के समाचार नहीं हैं। मतदान के प्रति युवाओं सहित सभी मतदाताओं में काफी जोश नजर आ रहा है और सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर लंबी लंबी कतारें लगने लगी है। हालांकि 32 वार्डों में एक-एक प्रत्याशी ही होने के कारण वहां निर्विरोध चुनाव हो गया। पहले चरण में करीब 20 हजार 623 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं जहां साढ़े सात हजार से अधिक मतदान बूथों पर करीब 57 लाख 52 हजार 278 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। पहले चरण में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए सभी मतदान बूथों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई हें और इसके लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया हैं।

 ईवीएम में खराबी से मतदान प्रभावित

नगर निगम चुनाव के लिए बुधवार को मतदान शुरू होते ही कुछ केंद्रों पर व्यवस्थाओं को लेकर परेशानियां सामने आने लगी हैं। ईवीएम मशीनों में तकनीकी खराबी के कारण मतदान प्रभावित हुआ है। कई मतदान केंद्रों पर मशीन नहीं चलने से मतदाताओं में आक्रोश देखने को मिला और हंगामे की स्थिति बन गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 53 स्थित स्वराज स्कूल में दो मतदान केंद्र बनाये गये हैं। इनमें से एक बूथ पर मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है, जबकि दूसरे मतदान केंद्र पर ईवीएम खराब होने के कारण मतदान रुक गया है। मतदान करने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। काफी देर तक मतदान शुरू नहीं होने से मतदाताओं का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मतदाताओं ने कहा कि वे सुबह मतदान करने पहुंचे, लेकिन ईवीएम खराब होने के कारण उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी स्थिति को संभालने में जुटे हैं और मशीन को दुरुस्त करके मतदान प्रक्रिया शुरू कराने के प्रयास किये जा रहे हैं।

Read More किन्नर का वेषधर ज्वेलरी शॉप में चोरी, आरोपी गिरफ्तार

 भाजपा सर्मथकों के साथ मारपीट

Read More मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन, मुकुट मुखारविंद मंदिर में श्री गिरिराज जी का किया अभिषेक

अलवर। नगर निगम चुनाव के लिए मतदान के बीच अलवर के वार्ड नंबर 43 के सूर्य नगर में मारपीट का मामला सामने आया है। 2 युवकों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी जगदीश अटल और उनके समर्थकों पर लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट में दोनों युवक घायल हुए हैं। एक युवक के सिर में गंभीर चोट आयी है, जिसके करीब 15 टांके लगाये गये हैं, जबकि दूसरे युवक के चेहरे पर भी चोटें आयी हैं। पीड़ित लोकेश ने बताया कि वह अपने साथी मोहित के साथ वार्ड नंबर 43 में घूम रहा था। दोनों निर्दलीय प्रत्याशी की ओर से मतदान प्रक्रिया पर नजर रख रहे थे। इसी दौरान अचानक कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। लोकेश ने आरोप लगाया कि एक दल के प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए राजीव गांधी सामान्य अस्पताल ले जाया गया। पीड़ितों ने कहा कि उपचार कराने के बाद अब मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करायी जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया।  

Read More राइजिंग राजस्थान से प्रदेश में बना निवेश अनुकूल वातावरण, मुख्य सचिव ने एमओयू के क्रियान्वयन में तेजी लाने और लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

वार्ड 34 में फर्जी वोटिंग की सूचना के बाद मौके पर विधायक शिखा बराला पहुंची

वार्ड 34 में फर्जी वोटिंग की सूचना मिलने पर विधायक शिखा बराला मौके पर पहुंचीं। उन्होंने मतदान केंद्र का जायजा लिया और अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली।

झुंझुनू नगर परिषद के वार्ड 18 में मतदान के दौरान बीएलओ पर मतदान प्रभावित करने के आरोपों को लेकर विवाद हो गया। निर्दलीय प्रत्याशी की शिकायत के बाद टीम मतदान केंद्र पर पहुंची। आरोप है कि कुछ लोगों के नाम दूसरे वार्डों में जुड़वाकर फर्जी मतदान कराने का प्रयास किया जा रहा था। फर्जी वोटिंग की सूचना के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए, जिससे मतदान केंद्र पर माहौल गरमा गया। शिकायत के बाद आरओ रामकरण सिंह के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए बीएलओ के मोबाइल फोन जब्त किए गए और उन्हें बूथ से हटा दिया गया। मामले को लेकर मतदान केंद्र पर काफी देर तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

Tags: elections

Post Comment

Comment List

Latest News

एएसआई के शुल्क वाले संरक्षित स्मारकों की संशोधित सूची प्रस्तावित, नए स्मारकों को शामिल करने की तैयारी एएसआई के शुल्क वाले संरक्षित स्मारकों की संशोधित सूची प्रस्तावित, नए स्मारकों को शामिल करने की तैयारी
केंद्र सरकार और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने प्राचीन स्मारक नियमों के तहत प्रवेश शुल्क वाले स्मारकों की सूची में...
मतदान केंद्रों पर पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी, खुद संभाली चुनावी कमान
रबी फसल के दौरान रहेगा जल संकट, किसानों को कम पानी वाली फसलों की बुआई की सलाह
जोजरी प्रदूषण पर सरकार सख्त, विभागों को समयबद्ध एक्शन प्लान बनाने के निर्देश
मध्य प्रदेश में आदिवासी कांग्रेस का धरना : मंत्री के इस्तीफे की मांग, स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं की जवाबदेही हो तय
जयपुर में विजय जुलूस पर रोक, 25 सितंबर तक लागू रहेगी निषेधाज्ञा
कंधों पर सजाए सितारे, परिवार की तीसरी पीढ़ी ने सैनिक के रूप में शुरू की सेवा