माय भारत बजट क्वेस्ट का होगा फिनाले : वीडियो संदेश से युवाओं को संबोधित करेंगे पीएम, महिला युवा संसद में प्रतिभागी महिला आरक्षण विधेयक पर संसदीय शैली में करेंगी चर्चा

विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे

माय भारत बजट क्वेस्ट का होगा फिनाले : वीडियो संदेश से युवाओं को संबोधित करेंगे पीएम, महिला युवा संसद में प्रतिभागी महिला आरक्षण विधेयक पर संसदीय शैली में करेंगी चर्चा

मोदी वीडियो संदेश से युवाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विजेताओं से संवाद करेंगे। 12-13 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में कार्यक्रम होंगे, जिनमें महिला युवा संसद, विशेषज्ञ पैनल चर्चा और ‘संडे ऑन साइकिल’ जैसे फिट इंडिया संदेश भी शामिल रहेंगे।

जयपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 कार्यक्रम का फिनाले 13 अप्रैल को जयपुर में होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो संदेश के माध्यम से देशभर के युवाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी विजेता प्रतिभागियों से संवाद करेंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव, युवा मामले एवं खेल विभाग प्रवीण गुप्ता ने शनिवार को यहां बताया कि कार्यक्रम 12 और 13 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में होगा। विकसित भारत यूथ डायलॉग  के तहत 12 अप्रैल को महिला युवा संसद होगी, जिसमें महिला प्रतिभागी महिला आरक्षण विधेयक पर संसदीय शैली में चर्चा करेंगी।

शाम को एमएनआईटी में संडे ऑन साइकिल पहल होगी, जो फिट भारत का संदेश देगी। 13 अप्रैल को मुख्य कार्यक्रम की शुरूआत उद्घाटन सत्र से होगी, जिसके बाद माय भारत सत्र और विशेषज्ञ पैनल चचाएं होंगी। सुबह 9 से शाम 5.15 बजे तक विभिन्न सत्र होंगे। राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री युवा मामले और खेल, कृषि, उद्योग, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, महिला एवं बाल विकास तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Tags: budget

Post Comment

Comment List

Latest News

संस्थानिक भूमि आवंटन नीति पर मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक स्थगित, नई तिथि तय संस्थानिक भूमि आवंटन नीति पर मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक स्थगित, नई तिथि तय
संस्थानिक भूमि आवंटन नीति से जुड़े मामलों को लेकर गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति की पहली महत्वपूर्ण बैठक अब 12 मई...
हरियाणा में धोखाधड़ी के आरोपी को किया प्रत्यर्पित : यूएई से भारत लेकर आई सीबीआई, पुलिस ने हिरासत में लिया
अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश : व्हाट्सएप फर्जी प्रोफाइल से 5.30 करोड़ की ठगी, 17 आरोपी गिरफ्तार
अमेरिका नए प्रस्ताव मानता है तो पाकिस्तान में बातचीत के लिए तैयार है ईरान: होर्मुज खोलने के लिए शर्तों पर बात करने की पेशकश कर सकता है ईरान, रिपोर्ट में कहा- प्रतिबंध में ढील के बदले परमाणु कार्यक्रम पर बात करने का प्रस्ताव
भीषण गर्मी में परिंदों के दाना और पानी के लिए चलाया अभियान, सिटीपार्क में बांधे पंछियों के लिए 51 परिन्डे
पंजाब के मुख्यमंत्री पर नशे से जुड़े आरोप लगना दुर्भाग्यपूर्ण : विधानसभा में नशे में पहुंचे थे मान, कांग्रेस सांसद तिवारी ने मांगा आरोपों पर जवाब
फिर एलन कोचिंग स्टूडेंट की मौत, 3 मई को था एग्जाम