नगीना ठग गिरफ्तार : ठगी की रकम और वाहन बरामद, कई वारदातें कबूली

इस्तेमाल स्कूटी जब्त की

नगीना ठग गिरफ्तार : ठगी की रकम और वाहन बरामद, कई वारदातें कबूली
आदर्श नगर थाना पुलिस ने नगीना ठगी के मामले में मोहम्मद समर (20) को गिरफ्तार। पुलिस ने उसके कब्जे से ठगी की पूरी रकम और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद। आरोपी ने पूछताछ में ठगी करना स्वीकार किया।

जयपुर। आदर्श नगर थाना पुलिस ने नगीना ठगी के आरोपी मोहम्मद समर (20) निवासी हवामहल रोड जयपुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से ठगी की पूरी रकम बरामद कर वारदात में इस्तेमाल स्कूटी जब्त की गई। पूछताछ में आरोपी ने ठगी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस को आरोपी से पूछताछ में अन्य वारदातों का खुलासा होने की भी संभावना है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में ठगी की अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

बड़े भाई के नाम पर पैसे मिलने का झांसा: पुलिस के अनुसार गत मंगलवार को परिवादी अब्दुल जब्बार ने आदर्श नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि एक युवक ने मोबाइल पर सम्पर्क कर उसे मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद वह स्कूटी लेकर परिवादी के पास पहुंचा और खुद को समीर बताया। आरोपी ने परिवादी से कहा कि उसके बड़े भाई के नाम कुछ पैसे मिलने हैं और उन्हें लिखना है।

इसके बाद, वह परिवादी को मोटरसाइकिल सर्विसिंग कराने के बहाने अपने साथ लेकर गया।  इसी दौरान वह परिवादी को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस