भतीजे ने ही की चाची की हत्या : चांदी के कड़े लूटने के लिए काट दिए पैर, शव कुएं में फेंका

आरोपी सूरज पर करीब 2.53 लाख रुपये का कर्ज था

भतीजे ने ही की चाची की हत्या : चांदी के कड़े लूटने के लिए काट दिए पैर, शव कुएं में फेंका
जयपुर के शिवदासपुरा में महिला बीना देवी बैरवा की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। आभूषण लूटने के लिए भतीजे सूरज बैरवा और उसके साथी विनोद ने 11 जून को फावड़े से हमला कर हत्या और शव कुएं में फेंका। दोनों आरोपियों को 2.53 लाख रुपये के कर्ज और आभूषण के लालच में गिरफ्तार किया।

जयपुर। जयपुर दक्षिण जिले के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में गुमशुदा महिला बीना देवी बैरवा (54) की नृशंस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में मृतका के सगे भतीजे सूरज बैरवा (24) और उसके सहयोगी विनोद बैरवा (24) को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने चांदी के कड़े और अन्य आभूषण लूटने के लिए अपनी चाची की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया। 18 जून 2026 को बराला गांव के पास ढूंढ नदी क्षेत्र में स्थित एक कुएं में महिला का पैर कटा शव तैरता मिला था। शव की पहचान बल्लूपुरा निवासी बीना देवी के रूप में हुई, जो 11 जून से लापता थीं। जांच में सामने आया कि आरोपी सूरज पर करीब 2.53 लाख रुपये का कर्ज था और उसे पता था कि बीना देवी के पैरों में लगभग एक किलो चांदी के कड़े तथा सोने के आभूषण हैं।

पुलिस के अनुसार, 11 जून को सूरज बीना देवी को दवाई दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। उसने नदी क्षेत्र में हरी घास खुदवाने का झांसा देकर उन्हें सुनसान स्थान पर ले जाकर फावड़े से सिर पर हमला किया। इसके बाद चांदी के कड़े नहीं निकलने पर उसने आरी से दोनों पैर काट दिए और कड़े, सोने के टॉप्स नाक की बाली लूट ली। बाद में शव को नदी किनारे दबा दिया। रात में सूरज ने अपने साथी विनोद की मदद से शव को साड़ी और भारी पत्थर से बांधकर करीब 60 फीट गहरे पानी से भरे कुएं में फेंक दिया, जबकि कटे हुए पैर ढूंढ नदी में फेंक दिए। घटना के बाद आरोपी परिजनों और पुलिस के साथ महिला की तलाश करने का नाटक करता रहा। जांच कर टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

फिल्मी अंदाज में लग्जरी कारें चुराने वाला हिस्ट्रीशीटर दबोचा, 60 से ज्यादा मुकदमों का आरोपी निकला मास्टरमाइंड फिल्मी अंदाज में लग्जरी कारें चुराने वाला हिस्ट्रीशीटर दबोचा, 60 से ज्यादा मुकदमों का आरोपी निकला मास्टरमाइंड
जयपुर पश्चिम पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 60 से अधिक मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर कुंजीलाल गुर्जर...
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 23 नई सेवाएं समयबद्ध कानून में शामिल, लाइसेंस-एनओसी तय समय सीमा में मिलेंगे
अमेरिका-ईरान वार्ता में बड़ी प्रगति: 60 दिन में अंतिम समझौते का रोडमैप, होर्मुज पर तनाव कम करने की पहल
नीट पुनर्परीक्षा पर सियासी संग्राम तेज: कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, परीक्षा गड़बड़ियों पर जवाबदेही की मांग
भतीजे ने ही की चाची की हत्या : चांदी के कड़े लूटने के लिए काट दिए पैर, शव कुएं में फेंका
67 की उम्र में फिर बजे शहनाई के सुर: घासी राम ने 28 साल की सुनीता से रचाई शादी, पहली पत्नी बनीं सबसे बड़ी समर्थक
भरत तिवारी प्रकरण को लेकर काशी में सड़कों पर उतरा केसरिया भारत, दोषियों पर कार्रवाई की उठी मांग