नई दिल्ली-साबरमती आरक्षित एक तरफा सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
कुल 19 डिब्बें होंगे
रेलवे ने होली और टी-20 विश्व कप फाइनल के दौरान अतिरिक्त यात्री सुविधा के लिए नई दिल्ली-साबरमती एक तरफा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन शुरू की। ट्रेन 7 मार्च को नई दिल्ली से रात 11:45 बजे प्रस्थान और जयपुर होकर साबरमती पहुंचेगी।
जयपुर। रेलवे की ओर से होली और टी-20 विश्व कप फाइनल के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली-साबरमती आरक्षित एक तरफा सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार नई दिल्ली-साबरमती एक तरफा स्पेशल आरक्षित सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा 7 मार्च (शनिवार) को नई दिल्ली से रात 11:45 बजे प्रस्थान कर रविवार को जयपुर स्टेशन पर सुबह 4:50 आगमन व 5 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2:30 बजे साबरमती पहुँचेगी।
यह रेल सेवा मार्ग में दिल्ली कैंट, गुड़गांव, रेवाड़ी, जयपुर, अजमेर और पालनपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 5 सेकंड एसी, 12 थर्ड एसी और 2 पावर कार डिब्बों सहित कुल 19 डिब्बें होंगे।

Comment List