शहर में सुनियोजित विकास की नई राह 5 लैंड पूलिंग योजनाओं का प्रस्ताव : 350 हेक्टेयर क्षेत्र होगा विकसित, सार्वजनिक सुविधाओं का करेंगे विस्तार
भूमि मालिकों को मिलेगा लाभ
26 फरवरी को प्रकाशित ‘हवामहल स्मारक में दुर्लभ सिक्कों की प्रदर्शनी’ अब आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है। पुरातत्व विभाग के अनुसार यहां पंचमार्क सिक्कों से लेकर इंडो-ग्रीक और स्थानीय शासकों के अनमोल सिक्के प्रदर्शित होंगे। इतिहास प्रेमियों के लिए यह प्रदर्शनी अतीत की समृद्ध झलक पेश करेगी।
जयपुर। शहर के सुनियोजित और संतुलित नगरीय विकास को नई गति देने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण ने पांच नई लैंड पूलिंग योजनाओं का प्रस्ताव तैयार किया है। जेडीए के मंथन सभागार में आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में में आयोजित बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में लैंड पूलिंग योजनाओं के माध्यम से व्यवस्थित विकास की रूपरेखा पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि शहर के योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित करने के लिए जोन 14 के महल रोड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रामचन्द्रपुरा, विधाणी, रामपुरा उर्फ कंवरपुरा, जयचंदपुरा तथा विमलपुरा तहसील सांगानेर में लगभग 350 हेक्टेयर क्षेत्र में दो लैंड पूलिंग योजनाओं का प्रस्ताव रखा गया। इन योजनाओं के लागू होने से इन क्षेत्रों में सड़कों, आवासीय भूखंडों और सार्वजनिक सुविधाओं का व्यवस्थित विकास संभव हो सकेगा।
सार्वजनिक सुविधाओं का करेंगे विस्तार
जेडीए आयुक्त महाजन ने बताया कि लैंड पूलिंग योजनाओं के तहत विकसित क्षेत्रों में पार्क, सीवरेज लाइन, ड्रेनेज सिस्टम, जलापूर्ति व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, स्कूल एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के लिए भूमि, सामुदायिक केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र या डिस्पेंसरी तथा धार्मिक स्थलों सहित विभिन्न सार्वजनिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
भूमि मालिकों को मिलेगा लाभ
लैंड पूलिंग मॉडल से न केवल शहर का विस्तार सुनियोजित तरीके से होगा, बल्कि भूमि मालिकों को भी विकसित भूखंडों का लाभ मिलेगा। अव्यवस्थित कॉलोनियों के बजाय बेहतर बुनियादी ढांचे के साथ आधुनिक आवासीय क्षेत्रों का विकास संभव होगा।

Comment List