नीति आयोग की रिपोर्ट में राजस्थान का डंका, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के नवाचारों को मिली राष्ट्रीय पहचान

नीति आयोग की स्कूल एजुकेशन सिस्टम इन इंडिया पर नवीनतम रिपोर्ट

नीति आयोग की रिपोर्ट में राजस्थान का डंका, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के नवाचारों को मिली राष्ट्रीय पहचान
नीति आयोग ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में राजस्थान के 'शाला स्वास्थ्य परीक्षण अभियान' और एआई-आधारित मूल्यांकन प्रणाली को 'गुड स्टेट प्रैक्टिसेज' के रूप में सराहा है। तकनीक-आधारित इस मॉडल के तहत प्रदेश के 75 लाख से अधिक विद्यार्थियों की 70 स्वास्थ्य मानकों पर स्क्रीनिंग कर रिकॉर्ड बनाया गया है।

जयपुर। प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में किए गए स्वास्थ्य निगरानी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। नीति आयोग ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट ‘स्कूल एजुकेशन सिस्टम इन इंडिया-टेम्पोरल एनालिसिस एण्ड पॉलिसी रौडमेप फॉर क्वालिटी इन्हेंसमेंट’ में राजस्थान के ‘शाला स्वास्थ्य परीक्षण अभियान’ एवं मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान के एआई आधारित मूल्यांकन प्रणाली को ‘गुड स्टेट प्रैक्टिसेज’ के रूप में उल्लेखित किया गया है। नीति आयोग ने इस रिपोर्ट में राजस्थान द्वारा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण, फिटनेस एवं स्वास्थ्य निगरानी के लिए विकसित तकनीक आधारित मॉडल की सराहना की है।

रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 75 लाख से अधिक विद्यार्थियों की 70 से अधिक स्वास्थ्य मानकों पर स्क्रीनिंग की गई। इसके तहत विद्यार्थियों की दृष्टि, श्रवण क्षमता, पोषण स्तर, दंत स्वास्थ्य व शारीरिक फिटनेस सहित विभिन्न पहलुओं की जांच एवं मोबाइल ऐप आधारित फॉलो-अप प्रणाली विकसित की गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

पहाड़ी क्षेत्र में एक साथ नजर आए चार लेपर्ड, बंदरों का शिकार करते हुए कैमरे में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पहाड़ी क्षेत्र में एक साथ नजर आए चार लेपर्ड, बंदरों का शिकार करते हुए कैमरे में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
रामगढ़ बांध क्षेत्र स्थित जमवाय माता मंदिर के पीछे एक साथ चार लेपर्ड नजर आने से श्रद्धालुओं में दहशत फैल...
मोहन यादव और परिवार पर जमीन घोटाले के आरोप :  कांग्रेस ने उठाए सवाल, खेड़ा बोले- सरकार से इस मामले में कार्रवाई की उम्मीद नहीं
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने त्रिपोलिया बालाजी मंदिर में की पूजा-अर्चना
179 घायल पक्षियों को मिली नई उड़ान की उम्मीद : वन विभाग के उपचार केंद्र में चल रही देखभाल, कबूतर से लेकर बाज और मोर तक
राम मंदिर ट्रस्ट विवाद : सुरजेवाला का केंद्र पर तीखा हमला, बोले- जिन्होंने राम को लूटा, वो देश का क्या करेंगे, ज़रा सोचिए....
सांगानेर को 631 करोड़ की विकास सौगात, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 1538 कार्यों का किया शिलान्यास-लोकार्पण
4 जुलाई को प्रधानमंत्री जयपुर मेट्रो फेज-2 का करेंगे शिलान्यास, राजधानी को मिलेगी आधुनिक परिवहन व्यवस्था की सौगात