नगरीय निकायों की 100 दिवसीय कार्ययोजना पर नजर, मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

स्वायत्त शासन विभाग का नोडल अधिकारी नियुक्त

नगरीय निकायों की 100 दिवसीय कार्ययोजना पर नजर, मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
स्वायत्त शासन विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों की 100 दिवसीय कार्ययोजना के संकलन और मॉनिटरिंग के लिए उप निदेशक (सांख्यिकी) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। शासन सचिव रवि जैन द्वारा जारी आदेश के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की पालना सुनिश्चित की जाएगी।

जयपुर। स्वायत्त शासन विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों की 100 दिवसीय कार्ययोजना के संकलन और मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। आदेश के अनुसार, विभागीय पत्र दिनांक 9 अक्टूबर 2026 के तहत प्रदेश के समस्त आयुक्तों एवं अधिशासी अधिकारियों को नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित महापौर, सभापति एवं अध्यक्षों के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से 5 अक्टूबर 2026 को आयोजित संवाद बैठक में दिए गए निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने को कहा गया था। 

बैठक में नगरीय निकायों के लिए 100 दिवसीय कार्ययोजना तैयार कर उसके अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए थे। अब इस कार्ययोजना के संकलन और नियमित मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी उप निदेशक (सांख्यिकी), निदेशालय को सौंपी गई है। इसके लिए उन्हें स्वायत्त शासन विभाग का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। शासन सचिव रवि जैन की ओर से जारी आदेश की प्रतिलिपि विभागीय अधिकारियों, सभी क्षेत्रीय उप निदेशकों तथा प्रदेश के नगर निगमों, नगर परिषदों और नगरपालिकाओं के आयुक्तों एवं अधिशासी अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएम भजनलाल शर्मा ने राजेन्द्र राठौड़ के निवास पहुंचकर जानी कुशलक्षेम, स्वास्थ्य की ली जानकारी सीएम भजनलाल शर्मा ने राजेन्द्र राठौड़ के निवास पहुंचकर जानी कुशलक्षेम, स्वास्थ्य की ली जानकारी
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को जयपुर में पूर्व नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ के आवास...
अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, नशे और दादागिरी को लेकर भगवंत मान से मांगा जवाब
पंचायत चुनाव का असर शराब पर भी, जानें कब-कब बंद रहेंगी दुकानें?
खानपुर सीएचसी में अव्यवस्थाएं: कौन ड्यूटी डॉक्टर, मरीज को पता ही नहीं
शांति वार्ता, तेल रिफाइनरियों पर हमलों और अमेरिकी मदद को लेकर Trump ने की जेलेंस्की की कड़ी आलोचना
100 दिन में 100 करोड़ से बदलेगी जयपुर की सूरत, हर वार्ड 50 लाख
स्कूल जाने का सफर अब होगा आसान, सीएम रेखा गुप्ता ने बांटी 1400 छात्राओं को साइकिलें