नगर निगम में स्वीकर किए जाएंगे नामांकन-पत्र, प्रत्याशी अपने वार्ड के लिए निर्धारित स्थानों पर कर सकेंगे नामांकन

वार्ड संख्या 10 के लिए कार्यालय रीको रोड

नगर निगम में स्वीकर किए जाएंगे नामांकन-पत्र, प्रत्याशी अपने वार्ड के लिए निर्धारित स्थानों पर कर सकेंगे नामांकन
वार्डों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होगी। प्रत्याशी 27, 29 और 31 अगस्त को निर्धारित केंद्रों पर नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 28 और 30 अगस्त को नामांकन नहीं होंगे। वार्ड 1 से 150 तक अलग-अलग सरकारी कार्यालयों में नामांकन केंद्र बनाए गए हैं।

जयपुर। नगरीय निकाय चुनाव 2026 के तहत नगर निगम जयपुर के 150 वार्डो के लिए होने वाले चुनाव में गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि 27 से 31 अगस्त तक होने वाली नामांकन प्रक्रिया में शुक्रवार एवं रविवार को नामांकन नहीं भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्याशी अपने-अपने वार्ड के लिए निर्धारित स्थानों पर 27, 29 31 अगस्त को नामांकन कर सकेंगे।

यहां कर सकेंगे नामांकन

  • वार्ड संख्या 1 से 10 के लिए कार्यालय रीको रोड नंबर 5, वीकेआई, सीकर रोड।
  • वार्ड संख्या 11 से 20 के लिए प्लॉट नंबर 370, कार्यालय राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वीकेआई एरिया मुरलीपुरा।
  • वार्ड संख्या 21 से 30 के लिए नगर निगम झोटवाड़ा जोन कार्यालय खिरणी फाटक, झोटवाड़ा।
  • वार्ड संख्या 31 से 40 के लिए शहीद मेजर दिग्विजय सिंह सुमाल राजकीय (अंग्रेजी माध्यम) खातीपुरा।
  • वार्ड संख्या 41 से 50 के लिए उपखण्ड कार्यालय, सांगानेर।
  • वार्ड संख्या 51 से 60 के लिए पंचायत समिति कार्यालय, सांगानेर।
  •  वार्ड संख्या 61 से 70 के लिए कमरा नंबर 45, जिला कलेक्ट्रेट।
  •  वार्ड संख्या 71 से 80 के लिए नगर निगम जगतपुरा जोन उपायुक्त कार्यालय, नन्दपुरी अंडरपास मालवीय नगर।
  •  वार्ड संख्या 81 से 90 के लिए नगर निगम मालवीय नगर जोन उपायुक्त कार्यालय नई विधानसभा के पास लालकोठी।
  •  वार्ड संख्या 91 से 100 के लिए नगर निगम सिविल लाइंस जोन उपायुक्त कार्यालय, टेक्नोलोजी पार्क के पास शास्त्री नगर।
  •  वार्ड संख्या 101 से 110 के लिए एसीईओ पंचायत प्रकोष्ठ कक्ष जिला परिषद कार्यालय बनीपार्क।
  •  वार्ड संख्या 111 से 120 के लिए नगर निगम पार्ट 2 पुराना पुलिस मुख्यालय जलेबी चौक हवामहल में प्राप्त किए जाएंगे
  •  वार्ड संख्या 121 से 130 के लिए कमरा नंबर 26, जिला कलेक्ट्रेट बनीपार्क।
  •  वार्ड संख्या 131 से 140 के लिए राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मीरा मार्ग, बनीपार्क।
  •  वार्ड संख्या 141 से 150 के लिए नगर निगम हवामहल-आमेर जोन उपायुक्त कार्यालय,हवामहल के पीछे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय चुनाव में हथियार और भड़काऊ प्रचार पर रोक, क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू निकाय चुनाव में हथियार और भड़काऊ प्रचार पर रोक, क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू
चुनाव प्रभावित क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू। हथियारों के प्रदर्शन, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक रहेगी। लाउडस्पीकर सुबह 6 से रात...
प्रजेंटेशन से नहीं माने किसान : अब ट्रैक्टरों से कूच की तैयारी, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का विरोध
ऑपरेशन एंटीवेनम : 20 लाख की स्मैक बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
नगर निगम में स्वीकर किए जाएंगे नामांकन-पत्र, प्रत्याशी अपने वार्ड के लिए निर्धारित स्थानों पर कर सकेंगे नामांकन
राजस्थान के एक्टिंग सीजे शर्मा को हटाने की मांग : सुप्रीम कोर्ट के जज ने सीजेआई को लिखा पत्र, जजों का धमकी देने का लगाया आरोप
निकाय चुनाव : अधिसूचना जारी होने के साथ ही शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में स्वीकार किए जाएंगे नामांकन
दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब