जयपुर, कोटा और जोधपुर महापौर के चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया शुरू

इन चारों निकायों में 10 बूथों पर हुआ पुनर्मतदान

जयपुर, कोटा और जोधपुर महापौर के चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया शुरू
राज्य निर्वाचन आयोग ने जयपुर, कोटा व जोधपुर नगर निगम महापौर और सुकेत नगरपालिकाध्यक्ष चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, अंतिम तारीख 20 सितंबर है। 21 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और 22 सितंबर तक नाम वापसी होगी। मतदान 25 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा।

जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को जयपुर, कोटा और जोधपुर नगर निगम महापौर एवं सुकेत नगरपालिकाध्यक्ष चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन शनिवार है। आयोग के मुख्य निर्वाचान अधिकारी एवं सचिव राजेश वर्मा के अनुसार नामांकन पत्र शुक्रवार और शनिवार को सुबह 10.30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 21 सितंबर को होगी और इसके बाद 22 सितंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

मतदान 25 सितंबर को सुबह 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक होगा। इन चारों निकायों में 10 बूथों पर 16 सितंबर को पुनर्मतदान हुआ था और मतों की गिनती 17 सितंबर को की गई। इन चारों निकायों में भी प्रमुख का चुनाव 21 सितंबर को होना था, लेकिन पुनर्मतदान की वजह से इस तारीख को बढ़ाकर 25 सितंबर किया गया है। 

 

Tags: elections

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की तेजी का असर : नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव   वायदा बाजार की तेजी का असर : नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव  
अमेरिकी फेड रिजर्व बैंक की ओर से ब्याज दर बढ़ाने का असर जयपुर सर्राफा बाजार पर दिखा। चांदी 8,300 रुपए...
भारत-नेपाल के बीच अनधिकृत व्यापार की रोकथाम में सहयोग पर बातचीत, व्यापार से जुड़े कई मुद्दों की समीक्षा
सीमा से पुलिस लाइन तक डीजीपी का दौरा, जवानों से संवाद से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक परखी व्यवस्थाएं
कम बारिश से फीकी पड़ी नींबू की खटास, मुहाना मंडी में भाव पहुंचे 150 रुपए प्रति किलो तक
राहुल गांधी का आरोप : भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर तोड़ते है पार्टी, फिर छीनते है चुनाव चिह्न
असर खबर का : शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ
ईरान पर प्रतिबंधों की निगरानी अटकी, रूस-चीन ने प्रस्ताव पर लगाया वीटो