परवन वृहद सिंचाई परियोजना के लिए भूमि अवाप्ति की अधिसूचना जारी, परवन सिंचाई परियोजना को मिली रफ्तार

सभी हितकारियों के लिए यह अधिसूचना प्रभावी होगी

परवन वृहद सिंचाई परियोजना के लिए भूमि अवाप्ति की अधिसूचना जारी, परवन सिंचाई परियोजना को मिली रफ्तार

जल संसाधन विभाग ने परवन वृहद सिंचाई परियोजना के महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों के लिए भूमि अवाप्ति की अधिसूचना जारी की है। बांध स्थल पर एप्रोच रोड, कंट्रोल रूम, सुरक्षा दीवार व अन्य सुविधाओं हेतु भूमि अधिग्रहण होगा। यह कार्रवाई 2013 के भूमि अर्जन अधिनियम की धारा-19 के तहत की जाएगी। नक्शों का निरीक्षण झालावाड़ स्थित संबंधित कार्यालयों में किया जा सकेगा।

जयपुर। जल संसाधन विभाग ने परवन वृहद सिंचाई परियोजना से जुड़े महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों के लिए भूमि अवाप्ति की घोषणा जारी की है। विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार परियोजना के बांध स्थल पर एप्रोच रोड, कंट्रोल रूम, बांध की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के निर्माण हेतु संबंधित भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। यह भूमि राज्य सरकार के व्यय पर सार्वजनिक प्रयोजनार्थ अवाप्त की जाएगी।

घोषणा भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 की धारा-19 के तहत जारी की गई है। इससे जुड़े सभी हितकारियों के लिए यह अधिसूचना प्रभावी होगी। भूमि अवाप्ति अधिकारी, जल संसाधन वृत, झालावाड़ को अधिग्रहण की समस्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

भूमि से संबंधित नक्शों का निरीक्षण भूमि अवाप्ति अधिकारी, जल संसाधन वृत, झालावाड़ तथा अधिशासी अभियंता, जल संसाधन परवन परियोजना खंड तृतीय, झालावाड़ के कार्यालय में किया जा सकेगा। अधिसूचना के प्रकाशन के लिए इसे असाधारण राजपत्र (ई-गजट) में प्रकाशित किया जाएगा।

 

Read More भजनलाल शर्मा ने टाइगर मैराथन को दिखाई झंडी, विभिन्न देशों के धावक एवं प्रतिभागियों ने लिया भाग

Read More कथा वाचक प्रेम बाईसा मौत प्रकरण : भोमाराम का खुलासा, चार घण्टे बाद साध्वी के पिता के कहने पर सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट

 

Post Comment

Comment List

Latest News

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का आरोप, राजस्व घाटा अनुदान को लेकर सुखू सरकार कर रही ओछी राजनीति हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का आरोप, राजस्व घाटा अनुदान को लेकर सुखू सरकार कर रही ओछी राजनीति
पूर्व सीएम जय राम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर अर्थव्यवस्था के कुप्रबंधन और राजस्व घाटा अनुदान पर गुमराह करने का...
कांग्रेस का पैगाम- ए- मोहब्बत सद्भावना कार्यक्रम 16 को: राज्य सरकार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून लेकर आई
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें