बिना ओटीपी एवं डायरी में एंट्री किए अब नहीं मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर: सुमित गोदारा
गैस आपूर्ति पर सख्ती
खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने जयपुर में स्पष्ट किया कि प्रदेश में घरेलू गैस की आपूर्ति सुचारू है। उपभोक्ताओं को 3-4 दिनों में सिलेंडर मिल रहा है। कालाबाजारी रोकने के लिए अब OTP और डायरी एंट्री अनिवार्य कर दी गई है। गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना इन प्रक्रियाओं के सिलेंडर वितरण पर सख्त कार्रवाई होगी।
जयपुर। खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने गुरुवार को सचिवालय में प्रदेश में घरेलू गैस आपूर्ति पर विभागीय अधिकारियों एवं गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। गोदारा ने कहा कि बुकिंग के तीन से चार दिनों के अंदर घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को मिल रहा है। प्रदेश में अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थाओं, धार्मिक स्थलों में सुचारू रूप से गैस सिलेंडर आपूर्ति की जा रही है।
ओटीपी और डायरी में एंट्री के बिना अब घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं:
गोदारा ने कहा कि बिना ओटीपी और डायरी में एंट्री किए गैस सिलेंडर के डाइवर्जन की घटनाएं कुछ एजेंसियों में सामने आई है। इस प्रकार के घटनाक्रमों से असल उपभोक्ताओं को आपूर्ति प्रभावित होती है। उन्होंने गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों को ओटीपी एवं डायरी में एंट्री की अनिवार्यता के संबंध में सभी गैस एजेंसियों में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने के लिए निर्देशित किया।

Comment List