अब प्रदेश के 26 जिलों में दिन के दो ब्लॉक में बिजली सप्लाई, टोंक जिला भी हुआ शामिल

सर्वाधिक कृषि उपभोक्ताओं वाले चित्तौड़गढ़ में किसानों को दिन में बिजली

अब प्रदेश के 26 जिलों में दिन के दो ब्लॉक में बिजली सप्लाई, टोंक जिला भी हुआ शामिल
प्रदेश में कृषि उपभोक्ताओं को कृषि कार्य के लिए वर्ष-2027 तक दिन में बिजली उपलब्ध कराने की कड़ी में सर्वाधिक कृषि उपभोक्ताओं वाले प्रदेश के चित्तौड़गढ़ जिले एवं टोंक जिले के किसानों को भी दिन में दो ब्लॉक विद्युत आपूर्ति से जोड़ दिया गया। चित्तौडगढ़ प्रदेश में कृषि उपभोक्ताओं की सर्वाधिक संख्या वाला जिला।

जयपुर। प्रदेश में कृषि उपभोक्ताओं को कृषि कार्य के लिए वर्ष-2027 तक दिन में बिजली उपलब्ध कराने की कड़ी में सर्वाधिक कृषि उपभोक्ताओं वाले प्रदेश के चित्तौड़गढ़ जिले एवं टोंक जिले के किसानों को भी दिन में दो ब्लॉक विद्युत आपूर्ति से जोड़ दिया गया है। चित्तौडगढ़ प्रदेश में कृषि उपभोक्ताओं की सर्वाधिक संख्या वाला जिला है। अजमेर विद्युत वितरण निगम के इस विद्युत सर्किल में 1.01 लाख कृषि उपभोक्ता हैं। जयपुर डिस्कॉम के टोंक सर्किल में 34,748 कृषि उपभोक्ता हैं। इससे पहले अप्रैल माह में जयपुर विद्युत वितरण निगम के दौसा एवं करौली जिले इस दायरे में लाए गए थे। इस प्रकार अब प्रदेश के 26 जिलों में किसानों को कृषि कार्य के लिए दिन के दो ब्लॉक में बिजली आपूर्ति सुलभ हो रही है। 

ये 26 जिले जुड़े दो ब्लॉक सप्लाई से
ऊर्जा सचिव एवं डिस्कॉम्स चेयरमैन आरती डोगरा ने बताया कि अजमेर डिस्कॉम के 14 में से 13, जयपुर विद्युत वितरण निगम के 15 में से 10 और जोधपुर वितरण निगम के 12 में से 3 जिलों में कृषि क्षेत्र को दिन में दो ब्लॉक में बिजली उपलब्ध हो रही है। अजमेर डिस्कॉम के अजमेर, ब्यावर, भीलवाड़ा, डीडवाना-कुचामन, उदयपुर, सलूम्बर, प्रतापगढ़, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, झुन्झुनूं, सीकर एवं चित्तौड़गढ़, जयपुर डिस्कॉम के धौलपुर, बूंदी, कोटा, झालावाड़, जयपुर, डीग, भरतपुर, दौसा, करौली एवं टोंक और जोधपुर डिस्कॉम के जालौर, सिरोही एवं पाली जिलों में यह आपूर्ति मिल पा रही है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार