समदड़ी-मोदरान रेलखंड पर अब ट्रेन दौड़ेगी 110 कि.मी प्रति घंटे की रफ्तार से : यात्रियों को मिलेगा तेज, सुरक्षित और सुगम सफर का लाभ

यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

समदड़ी-मोदरान रेलखंड पर अब ट्रेन दौड़ेगी 110 कि.मी प्रति घंटे की रफ्तार से : यात्रियों को मिलेगा तेज, सुरक्षित और सुगम सफर का लाभ
उत्तर पश्चिम रेलवे ने समदड़ी-मोदरान रेलखंड पर ट्रेनों की गति 100 से बढ़ाकर 110 किमी/घंटा की। सिग्नलिंग अपग्रेड, विद्युतीकरण और ट्रैक सुधार से यह संभव। यात्रा समय घटेगा, सुरक्षा बढ़ेगी और अधिक ट्रेनों का संचालन संभव। क्षेत्रीय विकास और बेहतर यात्री सुविधाओं की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा।

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेल संचालन को तीव्र एवं सुगम बनाने के प्रयासों के तहत जोधपुर मंडल के समदड़ी - भीलड़ी रेलखंड के समदड़ी से मोदरान स्टेशन तक (कि.मी 0.00 से 93.690 तक) महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के समदड़ी- भीलड़ी रेल खंड के समदड़ी से मोदरान स्टेशन तक (किमी 0.00 से 93.690 तक) सेक्शनल स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़ाकर 110 किलोमीटर प्रति घंटा की गई है। इस रेलखंड में गति क्षमता में बढ़ोतरी सिग्नलिंग प्रणाली के अपग्रेडेशन, विद्युतीकरण, ट्रैक उन्नयन, तकनीकी सुधारों तथा आवश्यक संरचनात्मक कार्यों के होने के फलस्वरूप की गई है।

आधुनिक सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित किए जाने से ट्रेन परिचालन अधिक संरक्षित और विश्वसनीय हुआ है। इसके साथ ही इस खंड पर कई गति प्रतिबंधों को भी हटाया गया है। सेक्शन की गति बढ़ने से ट्रेनों के यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी, जिससे यात्रियों को तीव्र और सुगम सफर का लाभ मिलेगा। वहीं, संरक्षा मानकों को और मजबूती मिलेगी। साथ ही इस रेल खंड पर लाइनों की क्षमता में वृद्धि के बाद आगामी समय में अधिक ट्रेनों का संचालन संभव हो सकेगा। इस कार्य से क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। यह उपलब्धि उत्तर पश्चिम रेलवे के इन्फ़्रास्ट्रक्चर के आधुनिकीकरण और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

श्रीनाथपुरम में बीएसएनएल ऑफिस बना मवेशियों का तबेला श्रीनाथपुरम में बीएसएनएल ऑफिस बना मवेशियों का तबेला
शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई।
नामी इलाकों में समस्याओं का अंबार, सुविधाएं बदहाल
डिजिटल दौर में लौटेगी चिट्ठी की खुशबू
असर खबर का- लखावा प्लांटेशन में भ्रष्टाचार पर एनजीटी सख्त, दोषी अफसरों पर कठोर कार्रवाई और वसूली के निर्देश
झारखंड छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का सीएम हेमंत सोरेन को पत्र, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने की अपील
जयपुर एयरपोर्ट पर एनसीसी विमान हादसा : विमान क्षतिग्रस्त, पायलट और कैडेट सुरक्षित
लखनऊ में फिर छात्रों का प्रदर्शन: शिक्षकों की कमी के खिलाफ सड़क पर उतरीं Gen Alpha, अब छात्राओं ने संभाला मोर्चा