NEET परीक्षा पेपर लीक के विरोध में NSUI का पैदल मार्च, निष्पक्ष परीक्षा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

पैदल मार्च 20 मई को सायं 6:30 बजे गुर्जर की थड़ी से प्रारंभ होकर त्रिवेणी चौराहा तक 

NEET परीक्षा पेपर लीक के विरोध में NSUI का पैदल मार्च, निष्पक्ष परीक्षा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

NSUI ने NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक, NTA की कार्यप्रणाली और 22 लाख छात्रों के भविष्य को लेकर 20 मई को जयपुर में पैदल मार्च निकालने की घोषणा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में गुर्जर की थड़ी से त्रिवेणी चौराहा तक मार्च।

जयपुर। NSUI ने NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक, NTA के कार्यप्रणाली तथा 22 लाख अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार शाम जयपुर में शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला जाएगा। मार्च NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार, पैदल मार्च 20 मई को सायं 6:30 बजे गुर्जर की थड़ी से प्रारंभ होकर त्रिवेणी चौराहा तक पहुंचेगा। मार्च में बड़ी संख्या में NEET अभ्यर्थी, छात्र-छात्राएं तथा NSUI कार्यकर्ता भाग लेंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा छात्रों को न्याय दिलाने की मांग को प्रमुखता से उठाना है। Nsui पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों से विद्यार्थियों का विश्वास शिक्षा व्यवस्था से उठता जा रहा है। उन्होंने कहा कि लाखों छात्र वर्षों तक कठिन परिश्रम कर परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत और भविष्य पर प्रश्नचिह्न लगा देती हैं। मार्च के दौरान अभ्यर्थी शिक्षा व्यवस्था में सुधार, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करेंगे। आयोजकों ने विद्यार्थियों और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की है।

 

Read More विश्व संग्रहालय दिवस : जयपुर में आयोजित होगी हिस्टोरिकल टेंपल वॉक, विरासत संरक्षण और संस्कृति को करीब से जानने का मिलेगा अवसर

 

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी ने मेलोनी को दिया गिफ्ट : 6 मिनट में 6 प्रतिशत उछला पारले का शेयर, जानें कौन थे कंपनी के मालिक मोदी ने मेलोनी को दिया गिफ्ट : 6 मिनट में 6 प्रतिशत उछला पारले का शेयर, जानें कौन थे कंपनी के मालिक
इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले 'मेलोडी' टॉफी के उपहार का वीडियो शेयर करते ही...
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 5024 नए आवासों को मिली मंजूरी, 80 शहरों की परियोजनाओं के लिए 125.60 करोड़ रुपये की सब्सिडी स्वीकृत
जयपुर में शीघ्र शुरू होगी सहकारी मॉडल पर आधारित ‘भारत टैक्सी’ सेवा : सारथियों को मिलेगा स्वामित्व, लाभांश और सुरक्षित किफायती सेवा
अमेरिका द्वारा क्यूबा पर प्रतिबंध लगाने पर क्यूबा की चेतावनी, मिगुएल ने कहा- किसी भी सैन्य हमले से होगा खून-खराबा
हवामहल में एटीएस की मॉकड्रिल : जवानों ने दिखाया त्वरित एक्शन, पर्यटकों में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा
Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में लू और गर्मी का असर तेज, सीमावर्ती जिलों में 48 डिग्री तक पारा बढ़ने का अनुमान
जल संसाधन विभाग में पदनाम संशोधन, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश