एनटीए का दावा : नीट परीक्षा में अपनाया था पूरा सुरक्षा प्रोटोकॉल, 4 दिन से एसओजी और 5 थानों में चल रही संदिग्धों से पूछताछ

राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप कर रही जांच

एनटीए का दावा : नीट परीक्षा में अपनाया था पूरा सुरक्षा प्रोटोकॉल, 4 दिन से एसओजी और 5 थानों में चल रही संदिग्धों से पूछताछ
नीट 2026 पेपर लीक के शक पर SOG और पांच थानों की पुलिस करीब दर्जनभर संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। 30-50 हजार में ‘गैस पेपर’ बिकने का दावा, 720 में 600 सवाल मैच होने की चर्चा। NTA ने सुरक्षा में कोई चूक न होने का दावा किया, जबकि जांच में अब केरल कनेक्शन भी सामने आया है।

जयपुर। नीट परीक्षा का पेपर लीक होने की खबरों के बीच एसओजी और प्रदेश के पांच थानों की पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। लेकिन अभी तक जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। इस बीच  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने दावा किया है कि परीक्षा में पूरा सुरक्षा प्रोटोकॉल अपनाया गया था। इस मामले में सीकर के कोतवाली, उद्योगनगर, पाटन, नीमकाथाना और गोकुलपुरा थाने में संदिग्धों से पूछताछ जारी है। शिकायत है कि नीट का गैस पेपर परीक्षा से कुछ समय पहले 30 हजार से 50 हजार रुपए के बीच बिका था। उधर एनटीए  दावा किया है कि पेपर लीक होने और कथित गड़बड़ियों की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसकी जांच राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप कर रही है। 

एनटीए की अधिकृत बयान में कहा गया है कि गत तीन मई को परीक्षा तय समय पर और पूरे सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के तहत हुई। क्वेश्चन पेपर्स को जीपीएस ट्रैक्ड गाड़ियों में ले जाया गया था, जिन पर यूनिक, ट्रेस किए जा सकने वाले वॉटरमार्क आइडेंटिफायर्स थे। एग्जामिनेशन हॉल्स एक सेंट्रल कंट्रोल रूम से एआई असिस्टेड सीसीटीवी मॉनिटरिंग में चल रहे थे, जिसमें हर कैंडिडेट का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और 5जी जैमर्स चालू थे। एग्जामिनेशन प्रोसेस उस दिन सभी सेंटर्स पर प्लान के मुताबिक ही हुआ।

चार दिन बाद मिले थे गड़बड़ी के इनपुट्स: एनटीए के बयान में बताया गया कि एग्जाम के चार दिन बाद 7 मई देर शाम को एनटीए को एग्जाम के आसपास गड़बड़ी के बारे में इनपुट्स मिले। इन इनपुट्स को एनटीए ने 8 मई की सुबह इंडिपेंडेंट वेरिफिकेशन और जरूरी कार्रवाई के लिए सेंट्रल एजेंसियों को भेज दिया। इसके बाद लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों ने जो एक्शन लिया, जिसमें हाल के दिनों में मीडिया में रिपोर्ट की गई हिरासत भी शामिल है।

जांच एजेंसियां सही तथ्य पता लगा लेंगी

Read More रोडवेज बस के टायर फटने से यात्री का पैर काटना पड़ा, कोर्ट ने दिलवाई 17 लाख रुपए की क्षतिपूर्ति

एनटीए की ओर से कहा गया है कि मामले की अभी जांच चल रही है और एजेंसियां सही समय पर फैक्ट्स पता लगा लेंगी। एनटीए जांच के बारे में पहले से कोई राय नहीं बनाएगा। जांच के संभावित नतीजे क्या होंगे, यह पहले से पता नहीं चलेगा। एजेंसियां जो भी तय करेंगी, जिसमें ऐसे नतीजे भी शामिल हैं जिन पर आगे एक्शन लेने की जÞरूरत पड़ सकती है, उनकी ट्रांसपेरेंट तरीके से जांच की जाएगी और तय प्रोसीजर के हिसाब से उन्हें बताया जाएगा।

Read More “मंगलम मेगा इंडस्ट्रियल पार्क” में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, उद्योगों की शुरुआत भी हुई

हेल्पलाइन जारी

Read More सीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : 23 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ आंकी कीमत

 शिकायतों के बाद एनटीए ने हेल्पलाइन जारी की है। इस संबंध में किसी भी सवाल के लिए नीट 2026 हेल्पलाइन अथवा 011-40759000 और 011-69227700 पर संपर्क किया जा सकता है।

संदिग्धों से पूछताछ जारी

 राजस्थान एसओजी नीट पेपर के मामले में सीकर, झुंझुनूं, चूरू और देहरादून से हिरासत में लिए करीब एक दर्जन संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार इन सभी ने कुछ ऐसे तथ्य बताए हैं, जिनकी तस्दीक में समय लग रहा है। वहीं पेपर से पहले बाजार में आए गैस पेपर में 720 अंकों में से 600 अंकों के सवाल आ गए थे। ये सवाल कितने अभ्यर्थियों तक पहुंचे और कितनों ने पेपर में सॉल्व किया इसकी जांच की जा रही है।

अब केरल कनेक्शन आया सामने

अब की जांच में यह भी पता चला है कि गैस पेपर बनाने वाले इस पूरे नेटवर्क का कनेक्शन केरल से होने की जानकारी मिली है। नीट परीक्षा का पेपर जयपुर में ही प्रिंट कराया गया था। आशंका है कि यहां से भी पेपर को देखकर गैस पेपर तैयार किया गया हो। ऐसे में अब प्रिंटिंग पे्रस मालिक से भी पूछताछ की जा रही है।

Tags: exam

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बारामूला में भयावह हादसा, आकस्मिक धमाके में दो सैनिकों की मौत बारामूला में भयावह हादसा, आकस्मिक धमाके में दो सैनिकों की मौत
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक आकस्मिक विस्फोट हो गया। इस हादसे में गंभीर रूप...
सीवरेज के लिए खोदे गड्ढे में समाए तीन मासूम, दर्दनाक हादसे में तीनों की मौत
मारवाड़ जंक्शन में हवाई फायरिंग : दो युवक हिरासत में, 2 पिस्टल और कारतूस बरामद
डॉलर के आगे रूपए पर आज दबाव, 15 पैसे टूटकर 95.56 पर खुला
जयपुर स्थित गोगाजी महाराज मंदिर में सजी आम मनोरथ झांकी
अमेरिकी सेना का ईरान पर हमला : वायु रक्षा और रडार प्रणाली को बनाया निशाना, अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराने के जवाब में कार्रवाई
दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म : आरोपी को 20 साल कैद, 1.65 लाख का जुर्माना